दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास गैंगरेप:नाबालिग दर्शन के लिए गई थी; 3 युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया; एक आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर आई थी। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे दोनों ने मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए। शाम करीब 7:30 बजे 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद नाबालिग से रेप किया। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक ने दोस्त को पकड़ा, तीनों पर रेप का आरोप पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने बताया कि तीनों में से एक युवक ने उसके दोस्त को पकड़ लिया था।अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास रेप की सूचना मिली। यह जानकारी PCR कॉल के जरिए मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…