Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए:5 राज्यों के चुनावी खर्च का आधे से ज्यादा बंगाल में; बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च

By poltix_INS_admin
September 24, 2026 3 Min Read
0

बीजेपी ने असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें सबसे ज्यादा 286.99 करोड़ रुपए पश्चिम बंगाल में खर्च हुए। बंगाल में पार्टी ने चुनाव प्रचार पर 217.16 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 69.83 करोड़ रुपए खर्च किए। बाकी 4 राज्यों में पार्टी ने 242 करोड़ रुपए खर्च किए। बीजेपी का बंगाल में खर्च कांग्रेस के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किए गए कुल 248.55 करोड़ रुपए के खर्च से ज्यादा रहा। CPI(M) का कुल खर्च 39.04 करोड़ रुपए रहा। इसका खुलासा चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट से हुआ है। कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए बंगाल में पार्टी ने घोषित नतीजों वाली 293 सीटों में से 207 सीटें जीतीं, जबकि TMC को 80 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने राज्य में 293 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा और 2 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने बंगाल में कुल 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 12.96 करोड़ रुपए प्रचार और 29.12 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए। CPI(M) ने बंगाल में 197 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती। पार्टी ने चुनाव में 8.23 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, TMC की चुनावी खर्च रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। केरल में बीजेपी ने प्रचार पर 54.93 करोड़ रुपए खर्च किए केरल में कांग्रेस ने अपने मुख्यालय और राज्य इकाई के जरिए 105.34 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं बीजेपी का खर्च 82.67 करोड़ रुपए रहा। कांग्रेस ने केरल में प्रचार पर 71.30 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर 34.05 करोड़ रुपए खर्च किए। बीजेपी ने केरल में प्रचार पर 54.93 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 27.74 करोड़ रुपए खर्च किए। CPI(M) की राज्य इकाई ने 28.60 करोड़ रुपए खर्च किए, जिसमें 26.30 करोड़ रुपए प्रचार और 2.31 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए। बीजेपी मुख्यालय को चुनाव के दौरान ₹1,472.8 करोड़ मिले बीजेपी ने असम में 96.27 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 51.56 करोड़ रुपए, पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा केरल और पश्चिम बंगाल में भी खर्च किया। चुनाव के दौरान बीजेपी के केंद्रीय मुख्यालय को 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। कांग्रेस के मुख्यालय और पांच राज्य इकाइयों को मिलाकर 207.17 करोड़ रुपए मिले। चुनाव की घोषणा के समय बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में 6,722.6 करोड़ रुपए थे। चुनाव खत्म होने के बाद यह बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपए हो गए। वहीं, कांग्रेस के मुख्यालय और पांच राज्य इकाइयों का बैलेंस 169.06 करोड़ रुपए से घटकर 103.2 करोड़ रुपए रह गया। साल 2024-25 में पार्टियों की कमाई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने साल 2024-25 के लिए पार्टियों की इनकम जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की कुल आय ₹6,769.15 करोड़ थी। ————– ये खबर भी पढ़ें… 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा:कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; असम में ₹96 करोड़ खर्च किए, 22 सीटें ज्यादा जीतीं असम, बंगाल, पुडुचेरी, केरलम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में BJP को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। 15 मार्च से 4 मई तक के चुनावी पीरिएड में BJP को 1,472.8 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए:5 राज्यों के चुनावी खर्च का आधे से ज्यादा बंगाल में; बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च

Next

इस्लामाबाद में इमरान समर्थकों का मार्च रोकने की कोशिश:रैलियां बैन, हाईवे बंद; सड़कों पर 2,000 कंटेनर लगाए, 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme