Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO:कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर

By देश | दैनिक भास्कर
August 5, 2026 3 Min Read
Comments Off on भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO:कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव की है। वहीं, दूसरी घटना में भालू के हमले से एक महिला की भी मौत हो गई। यह घटना भी नरहरपुर वन परिक्षेत्र के गवरसिल्ली गांव की है। मृतकों की पहचान हलालखोर जुर्री (45), चमरीन जुर्री (40) और सोरिन जुर्री (30) के रूप में हुई है। तीनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मादा भालू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि भालू बच्चे की मौत के बाद से आक्रोशित थी। वन विभाग ने रायपुर से टीम बुलाई। टीम ने भालू को बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने भालू को पकड़कर खूब पीटा। पहले देखिए तस्वीरें… मृतकों में ये शामिल बच्चे के मरने के बाद आक्रोशित थी मादा भालू पूर्व सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम मादा भालू के बच्चे की मौत हो गई थी, इसलिए वह आक्रोशित थी। टीचर रंजना ने बताया कि मादा भालू सुबह से अपने मृत बच्चे को लेकर स्कूल के पीछे थी। जब स्कूली बच्चों ने हल्ला किया, तो वह पीछे की झाड़ियों में चली गई। शाम को वन विभाग की टीम शव ले गई, तो वह और आक्रोशित हो गई। इसके बाद उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि, भालू के बच्चे की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है कि मादा भालू ने ही अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाया था। वहीं, DFO रौनक गोयल के मुताबिक, भालू के बच्चे की नेचुरल डेथ हुई है। मानसिक रूप से बीमार है भालू वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भालू मानसिक रूप से बीमार है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी, जिसके बाद गांव में मुनादी कराई गई थी, लेकिन गांव के छोटेपारा में मुनादी नहीं कराई जा सकी। इसकी वजह से आज भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं। गांव वालों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ। उन्होंने समय रहते वन अमले को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बावजूद विभाग ने इसकी अनदेखी की और कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना हुई। वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू ने वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी हमला किया, जिससे अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट रहना पड़ा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… डिप्टी रेंजर पर भालू के हमले का LIVE VIDEO: दबोचकर नोचता रहा, कांकेर के जंगल में पिता-पुत्र का शव लेने पहुंचे थे;ड्रोन से रात-भर निगरानी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले से पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब वन विभाग की टीम मृतकों का शव लेने पहुंची, तब भालू ने दोबारा हमला कर दिया। इस दूसरे हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, नारायण यादव को दबोचकर भालू नोंचता रहा, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

एमपी कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग:दिल्ली में समीक्षा बैठक के बाद फैसला; नए सिरे से संगठन के गठन की तैयारी

Next

E20 विवाद में नितिन गडकरी को राहत:हाईकोर्ट का सोशल मीडिया से उनसे जुड़े सभी कंटेंट हटाने का आदेश, पोस्ट करने वालों की भी जानकारी मांगी

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme