Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए:सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर लगी, फिर फिजियो ने आइस पैक लगाया

By poltix_INS_admin
September 26, 2026 2 Min Read
Comments Off on शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए:सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर लगी, फिर फिजियो ने आइस पैक लगाया

भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुक्रवार को चोट लग गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर जा लगी। वे काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद सिराज तुरंत गिल के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। फिजियो ने पहले उनके कंधे की फ्लेक्सिबिलिटी जांची और फिर कोहनी पर आइस पैक लगाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरु हो रही है। रविवार को तिरुवनंतपुरम में तीन की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। करीब 20 मिनट तक आइस पैक लगाए बैठे रहे गिल ने करीब 20 मिनट तक आइस पैक लगाए रखा। इसके बाद फिजियो ने उनकी कोहनी पर प्लास्टर लगाया। वे प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगातार आराम करते रहे। इस दौरान सिराज उनके पास बैठे रहे। बाद में रोहित शर्मा भी गिल का हाल जानने पहुंचे। इसके बाद विराट कोहली और गुरनूर बरार भी उनके पास बैठे रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद फिर जांच हुई करीब एक घंटे बाद फिजियो ने गिल को दोबारा आइस पैक दिया। इसके बाद वे फिर अपनी सीट पर जाकर बैठ गए और बाकी टीम की प्रैक्टिस देखते रहे। आधे घंटे और बितने के बाद फिजियो ने एक बार फिर जांच की। इसके बाद भी गिलन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और अपना प्रोटेक्टिव गियर समेटते नजर आए। बाएं हाथ से शॉट की नकल की प्रैक्टिस के आखिरी पलों में गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मुस्कुराते हुए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दाहिना हाथ सीधा रखते हुए बाएं हाथ की कोहनी से शॉट खेलने की नकल भी की। वे एक हाथ में बल्ला और दूसरे हाथ में पैड लेकर बाहर गए। ————————- भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत ने फुटबॉल वर्ल्डकप टीम पनामा को 1-1 पर रोका:रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में दिलाई बढ़त, वालेंसिया ने 68वें मिनट में बराबरी की

Next

हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:दाएं पैर में इंजरी; वापसी के लिए अब जिम्बाब्वे सीरीज का इंतजार

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme