अमित शाह की रैली में मंच उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- मंदिर-बसों में भी धमाके होंगे; गृहमंत्री जालंधर पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में होने वाली रैली में बम की धमकी मिली है। कैंब्रिज स्कूल को भेजे ई-मेल में दावा किया गया कि रैली के स्टेज के नीचे IED रखा गया है। पुलिस के मुताबिक सुबह 7:07 बजे भेजे गए ई-मेल में शहर के स्कूलों, देवी तालाब मंदिर और बसों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। इस बीच गृहमंत्री शाह जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद वह परागपुर में रैली के लिए रवाना हो गए। यहां वह BJP की नशामुक्त पंजाब यात्रा का समापन करेंगे। इसके बाद रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच जालंधर पहुंचने से पहले शाह ने आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- पंजाब में AAP सरकार के खराब कामकाज की वजह से ड्रग्स की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पंजाब के लोग ड्रग्स के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। अमित शाह के दौर के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…