Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

बाहुबली अनंत सिंह हुए बागी, क्या नीतीश पार्टी से निकालेंगे:विधायकी पर भी संकट, बेटे का क्या होगा; 6 सवालों में समझिए पूरी कहानी

By देश | दैनिक भास्कर
September 29, 2026 4 Min Read
Comments Off on बाहुबली अनंत सिंह हुए बागी, क्या नीतीश पार्टी से निकालेंगे:विधायकी पर भी संकट, बेटे का क्या होगा; 6 सवालों में समझिए पूरी कहानी
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बगावत JDU सुप्रीमो नीतीश कुमार के दरबार तक पहुंच गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने साफ शब्दों में कहा, 'इस मामले पर जल्द शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।' इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अनंत सिंह पर कड़ी कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं। क्या बाहुबली विधायक पार्टी से निकाले जाएंगे, विधायकी जाएगी, कार्रवाई के डर से बगावत छोड़ेंगे, समझेंगे; बूझे की नाही में…। सवाल-1ः अनंत सिंह की बगावत का पूरा मामला क्या है? जवाबः पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 3 बार के विधान पार्षद नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट के अंदर 3 जिलों पटना, नालंदा और नवादा की 26 विधानसभा सीटें आती हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार का खुला विरोध किया है। वे लगातार जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ घूम रहे हैं और उनके लिए वोट मांग रहे हैं। 28 सितंबर को अनुज सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अनंत सिंह ने कहा, 'हमको उससे कोई मतलब नहीं है कि कौन लड़ रहा है। हम पूरी तरह से अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। उनके लिए वोट मांगने पूरे इलाके में जाएंगे।' अनंत सिंह ने आगे कहा, 'आज तक हम हारे नहीं हैं। अनुज सिंह चुनाव भी जीत जाएंगे। मेरे लिए जनता ही भगवान है। वह हमें वोट देगी।' 7 सितंबर की बैठक में नहीं बनी थी बात अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान 3 सितंबर को ही कर दिया था। इसके बाद बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह और नीरज कुमार में सुलह कराने के लिए 7 सितंबर को बैठक की। लेकिन बात नहीं बनी। सवाल-2ः क्या JDU अनंत सिंह पर कार्रवाई करेगी? जवाबः 50-50 चॉंसेज है। चूंकि यह पूरा मामला पार्टी के अंदर से ज्यादा अनंत सिंह और नीरज कुमार की निजी लड़ाई का है। अनंत सिंह ने साफ कहा है, ‘यह चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़ा जा रहा है। मैं पार्टी नहीं, नीरज के खिलाफ हूं। नीरज ने चुनाव में हमारी मदद नहीं की है तो हम भी नहीं करेंगे।’ पार्टी भी अंदरखाने मानती है कि यह पार्टी के अंदर की नहीं, दो नेताओं की आपसी लड़ाई है। तब ही अभी तक पार्टी कार्रवाई करने के मूड में नहीं दिख रही है। पार्टी के बड़े नेता बहुत संभलकर बोल रहे हैं। इसकी तस्दीक 29 सितंबर के पार्टी के बड़े नेताओं के बयान से भी हो रही है। जैसे… सवाल-3: पार्टी अनंत सिंह पर ज्यादा से ज्यादा क्या कार्रवाई कर सकती है? जवाबः इस मामले में JDU के पास बहुत सीमित अधिकार है। वह मौटे तौर पर 3 बड़ी कार्रवाई कर सकती है। सवाल-4ः …तो क्या उनकी विधायकी जाएगी? जवाबः नहीं, सिर्फ पार्टी से बगावत या निकाल देने से उनकी विधायकी नहीं जाएगी। दरअसल, संविधान में विधायकों की सदस्यता रद्द/खत्म करने का स्पष्ट प्रावधान है। मुख्य रूप से 3 तरीके से विधायकी खत्म होती है। 1. दल-बदल विरोधी कानून संविधान की 10वीं अनुसूची कहती है कि किसी सदस्य की सदस्यता 3 स्थितियों में ही जा सकती है। धारा की व्याख्या में स्पष्ट लिखा है, 'चुनाव में जिस राजनीतिक पार्टी ने किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया था, वह उसी पार्टी का सदस्य माना जाएगा।' सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट फैसला है… 2. संवैधानिक रूप से अयोग्य होने पर संविधान के ऑर्टिकल-191(1) के तहत… 3. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 इस कानून की धारा 8 के तहत आपराधिक मामलों और चुनावी अपराधों के आधार पर सदस्यता रद्द होती है… सवाल-5ः पार्टी से बगावत क्या अनंत सिंह को भारी पड़ेगा? जवाबः राजनीतिक रूप से अनंत सिंह को कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि वह खुद अगला चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में वह पार्टी में रहे या ना रहे, ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, उन्हें 2 तरह से दिक्कतें हो सकती है। 1. बढ़ सकता है कानूनी पचड़ा चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 65 वर्षीय अनंत सिंह पर 28 क्रिमिनल केस पेंडिंग हैं। पॉलिटिकल एनालिस्ट प्रियदर्शी रंजन कहते हैं, ‘सरकार के खिलाफ जाने का असर अनंत सिंह के कानूनी मामलों पर पड़ सकता है। ऐसा 2019 में हो चुका है।’ प्रियदर्शी रंजन कहते हैं, ‘2019 लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को मुंगेर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़वाया था। तब पार्टी के खिलाफ जाना उन्हें भारी पड़ा था। ऐसा इस बार नहीं होगा, कहना अभी मुश्किल है।’ हालांकि, अबकी बार 2 कारणों से पहले से अलग परिस्थितियां हैं… 2. बेटे का फंस सकता है पॉलिटिकल करियर नीरज कुमार भी नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक हैं। अगर उन्हें अनंत सिंह ने मदद नहीं की तो पार्टी में उनकी स्थिति कमजोर हो सकती है। वैसे अनंत सिंह ने अगला चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। वह अपने बेटे को चुनाव लड़वाएंगे। इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। ऐसे में अनंत सिंह की बगावत उनके बेटे के राजनीतिक करियर को फंसा सकता है। हालांकि, मोकामा में अनंत सिंह निर्दलीय भी चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन ऐसा उनके बेटे के साथ होगा, पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। पॉलिटिकल एनालिस्ट प्रियदर्शी रंजन कहते हैं, 'विधानसभा चुनाव में अभी कम से कम 4 साल का वक्त है। तब तक राजनीति में बहुत कुछ आगे हो चुका होगा। अनंत सिंह अपने बेटे के लिए कोई ना कोई रास्त जरूर निकाल लेंगे।' सवाल-6ः क्या कार्रवाई के डर से अनंत सिंह बगावत का रास्ता छोड़ेंगे? जवाबः इसकी संभावना बेहद कम है। अनंत सिंह की राजनीति को देखें तो साफ है कि वह बिना लाग लपेट वाले नेता हैं। उन्होंने एक बार मन बना लिया तो वह अपने निर्णय से पीछे नहीं हटते हैं, चाहे रिजल्ट कुछ भी हो। पॉलिटिकल एनालिस्ट संजय सिंह कहते हैं, ‘उन्होंने अपनी छवि एक 'बाहुबली' और 'स्वतंत्र जनाधार' वाले नेता के रूप में बनाई है। मोकामा क्षेत्र में वे पार्टी के सिंबल से ज्यादा अपने व्यक्तिगत प्रभाव के बल पर चुनाव जीतते आए हैं। वे 2015 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय और 2020 में RJD के टिकट जीत दर्ज कर चुके हैं। इसलिए कम संभावना है कि वह अब अपना फैसला बदलेंगे।’
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 चीनी ड्रोन जब्त:बिना जीपीएस उड़ सकते हैं, हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते लाए थे

Next

अमित शाह की रैली में मंच उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- मंदिर-बसों में भी धमाके होंगे; गृहमंत्री जालंधर पहुंचे

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme