Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:मेटा से जवाब मांगा; कहा- कंपनी सरकार के सामने घुटने न टेके

By poltix_INS_admin
August 6, 2026 2 Min Read
0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मेटा से कई बार पूछने पर भी कोई जवाब नहीं आया। केजरीवाल ने कहा कि उनके पास कई लोगों के मैसेज आए कि उनका अकाउंट भी प्रतिबंधित किया गया। उन्होंने उन लोगों से भी संपर्क करने की अपील की है। केजरीवाल ने आरोप लगाया- सरकार मेटा पर दवाब डाल रही है कि जो भी व्यक्ति एथेनॉल या पेपर लीक के खिलाफ बोल रहा है, उसके अकाउंट को प्रतिबंधित किया जाए। मेटा इस तरह की बदमाशी न करे और मोदी जी के सामने घुटने न टेके। केजरीवाल ने अकाउंट स्टेटस दिखाया केजरीवाल ने अपने अकाउंट स्टेटस पेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें ‘अनअवेलेबल इन सम लोकेशन्स’ (कुछ स्थानों पर उपलब्ध नहीं) का मैसेज दिखाई दे रहा है। केजरीवाल ने X पर लिखा कि मेटा के भारत स्थित ऑफिस में पूछने पर पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्रतिबंधित है और भारत में उपलब्ध नहीं है। केजरीवाल ने मेटा की ओर से स्पष्टता न होने और कोई जवाब न मिलने को खराब सर्विस बताया है। इस मामले पर मेटा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मेटा को समन PM मोदी ने 23 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी। यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था। बाद में मेटा ने इसे फिर से फेसबुक पर डाल दिया। सरकार ने इसके बाद मेटा को समन जारी किया था। न्यूज एजेंसी PTI के सरकारी सूत्रों के मुताबिक मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को इस मामले में भारत सरकार से माफी मांगी थी। कंपनी ने यह भी माना था कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुईं।

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

हवा में 171 फीट के रॉकेट को पकड़ेगा चॉपस्टिक टावर:अगस्त में स्टारशिप का 14वां टेस्ट करेगी स्पेसएक्स; मस्क बोले- सालभर में रोजाना 1 फ्लाइट होगी

Next

केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:मेटा से जवाब मांगा; कहा- कंपनी सरकार के सामने घुटने न टेके

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme