जालंधर- न खाना, न पानी, ऊपर ड्रोन का खतरा:रूस से लौटा युवक बोला- जंगल में छिपा, साथी गायब हो गए; पत्नी के गहने बिके
जालंधर का युवक आकाशदीप रूस से जान बचाकर भारत लौट आया है। उसका आरोप है कि जालंधर के एक एजेंट ने मोटी कमाई का सपना दिखाकर उससे 6 लाख रुपए ठग लिए और उसे रूस भेज दिया। वहां न नौकरी मिली, न रहने-खाने का इंतजाम। उल्टा उसे रूसी सेना में भर्ती होने का लालच दिया गया। पुलिस की रेड के बाद वह हरियाणा और राजस्थान के युवकों के साथ दो दिन तक जंगल में भूखा-प्यासा छिपा रहा। ड्रोन के डर से रातभर पहरा देना पड़ा। भारत लौटने के लिए परिवार को बाइक और पत्नी के गहने तक बेचने पड़े। युवक ने बताया कि जब उसने एजेंट से पैसे मांगे तो उसने उसने धमकी दी। एजेंट की धमकियां के बाद उसने एंटी फ्रॉड सेल में शिकायत की। उसने मांग की कि जो पैसे लगे हैं उसे रिकवर कराया जाए और एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। युवक आकाशदीप जालंधर के रामनगर का रहने वाला है। आकाशदीप ने फर्जी टिकट, भूखे-प्यासे रहने की मजबूरी और रूसी सेना में भर्ती का लालच देने की पूरी कहानी बताई।
आकाशदीप की रूस जाने और घर लौटने की पूरी कहानी… ------------ ये खबर भी पढे़ं… जालंधर के युवक ने बताई रूस की डेंजर जर्नी, फल तोड़ने की नौकरी बता एजेंट ने भेजा, अब जंगल में फंसा, गंदा कमरा, टूटे बैड जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं। (पढ़ें पूरी खबर)