Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

सालभर आदि कैलाश यात्रा चलाने की तैयारी:550 नए होमस्टे तैयार, PM मोदी ने कहा था- इतनी भीड़ आएगी कि संभालना मुश्किल होगा

By poltix_INS_admin
August 7, 2026 2 Min Read
0

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा सालभर चलाने की तैयारी में है। इसके लिए पिथौरागढ़ प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभी यात्रा खराब मौसम के चलते रोकी गई है, जिसे 15 सितंबर से फिर शुरू किया जाएगा। एक मई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल इसे सालभर के लिए शुरू कर सकते हैं। इसको देखते हुए इलाके में 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए गए हैं। आदि कैलाश में अभी मोबाइल नेटवर्क कमजोर आते हैं, जिसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। अभी वहां केवल BSNL और जियो के नेटवर्क आते हैं। बाकी कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। पीएम मोदी ने 2023 में आदि कैलाश के दर्शन किए थे। तभी से इस यात्रा को सालभर चलाने की तैयारियां शुरू की गईं। यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। चार साल पहले तक यहां केवल दो हजार यात्री आते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 25 गुना हो गई है। अक्टूबर 2023 में पीएम मोदी ने आदि कैलाश में लगाया था ध्यान अक्टूबर 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए थे। इसके बाद पिथौरागढ़ में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा था, “अभी से तैयारी कर लो, अगले साल इतनी भीड़ आएगी कि संभालना मुश्किल होगा।” उनका यह अनुमान सही साबित हुआ। मोदी के दौरे के बाद क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। DM आशीष भटगांई ने बताया कि यदि मौसम और व्यवस्थाएं अनुकूल रहीं तो इसी साल यात्रा को वर्षभर संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा का संचालन समन्वय के साथ किया जाएगा, ताकि दोनों यात्राएं सुचारु रूप से चल सकें। पहले 100 किमी पैदल, अब एक दिन में दर्शन कुछ साल पहले तक आदि कैलाश पहुंचना बेहद कठिन था। यात्रियों को तवाघाट से करीब 100 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती थी और पूरी यात्रा में लगभग 7 दिन लगते थे। 2018 में सड़क बनने के बाद अब श्रद्धालु धारचूला से वाहन के जरिए एक दिन में आदि कैलाश पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और अगले दिन ओम पर्वत के दर्शन कर लौट सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… मैं उत्तराखंड हूं-कहानी शिव-पार्वती के दूसरे घर आदि कैलाश की:शिवलिंग के आकार का नजर आता है हिमालय, शिव-पार्वती की तपस्थली हिमालय की ऊंची चोटियां, गहरी घाटियां, बर्फ से ढके दर्रे और देवस्थल मेरी पहचान हैं। मेरी इन्हीं सीमांत पहाड़ियों में एक ऐसा धाम भी है, जहां प्रकृति और आस्था एक-दूसरे का हाथ थामे खड़ी दिखाई देती हैं। यह है आदि कैलाश। पिथौरागढ़ जिले की कुटी घाटी में भारत-नेपाल-तिब्बत की सीमाओं के पास स्थित आदि कैलाश को लोग छोटा कैलाश, शिव कैलाश और जोंगलिंगकांग पीक के नाम से भी जानते हैं। समुद्र तल से 5,945 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वत पंच कैलाशों में दूसरा महत्वपूर्ण कैलाश माना जाता है। (पढ़ें पूरी खबर)

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

सालभर आदि कैलाश यात्रा चलाने की तैयारी:550 नए होमस्टे तैयार, PM मोदी ने कहा था- इतनी भीड़ आएगी कि संभालना मुश्किल होगा

Next

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को मिला SIR नोटिस:बोले- मेरे नाम में गड़बड़ी थी, अब दस्तावेज दे चुका; अब तक 24 लाख नोटिस जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme