Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

2 साल के बेटे को हौदी में डुबोकर मार डाला:सोनीपत में पति के तानों पर महिला ने उठाया कदम; कहा था-वंश चलाने के लिए तेरी जरूरत नहीं

By देश | दैनिक भास्कर
July 31, 2026 4 Min Read
Comments Off on 2 साल के बेटे को हौदी में डुबोकर मार डाला:सोनीपत में पति के तानों पर महिला ने उठाया कदम; कहा था-वंश चलाने के लिए तेरी जरूरत नहीं
मुझे अब तेरी जरूरत नहीं, मेरे वंश को चलाने के लिए बेटा और बेटी हैं। सोनीपत के मुंडलाना गांव में यही बात दो साल के मासूम चिरांश की हत्या की वजह बन गई। पत्नी ने पति से रंजिश निकालने के लिए अपने ही बेटे को पानी की हौदी में डुबोकर मार डाला। 29 जुलाई को हुई इस घटना को पहले हादसा माना गया। आरोपी प्रिया ने भी इसे हादसा साबित करने के लिए पूरी कहानी गढ़ी, हौदी के पास कुर्सी रखी, दूध की बोतल पानी में छोड़ दी, सुसाइड नोट लिखकर घर से निकल गई और सीधे मायके पहुंच गई, लेकिन पुलिस जांच में एक-एक कर उसकी बनाई कहानी खुलती चली गई। हौदी में कम पानी, घटना के समय उसका घर से गायब होना, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में सामने आए तथ्यों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। दो दिन पहले ही परिवार ने चिरांश का जन्मदिन मनाया था। 5 साल पहले हुई शादी, पति की रोहतक में नौकरी पानीपत के उग्रा खेड़ी गांव की रहने वाली प्रिया की शादी करीब पांच साल पहले मुंडलाना गांव के हरिओम से हुई थी। हरिओम के पास करीब ढाई एकड़ जमीन है और वह इन दिनों रोहतक की एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। नौकरी के कारण वह हफ्ते में एक-दो बार ही घर आ पाता था। परिजनों के मुताबिक, इसी बात को लेकर प्रिया को शक था कि हरिओम का रोहतक में किसी दूसरी महिला से संबंध है। हरिओम उसे लगातार समझाता रहा कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए। सास-ससुर के निकलते ही प्ले स्कूल से बेटे को घर लाई 29 जुलाई की सुबह हरिओम रोहतक में ड्यूटी पर था। घर में प्रिया, उसके सास-ससुर, पांच साल की बेटी तन्वी और दो साल का बेटा चिरांश मौजूद थे। सुबह चिरांश को घर के पास स्थित प्ले स्कूल भेजा गया था। करीब नौ बजे जब सास-ससुर अपने खेतों की तरफ टहलने निकले तो प्रिया ने बेटी तन्वी को भी उनके साथ भेज दिया। उनके जाने के बाद वह चिरांश को प्ले स्कूल से घर ले आई। प्रिया ने पहले बेटे को निप्पल वाली बोतल से दूध पिलाया और फिर उसे आंगन में बनी पानी की हौदी के पास ले गई। आंगन में बनी हौदी करीब साढ़े तीन फीट गहरी थी, लेकिन उसमें करीब डेढ़ फीट पानी भरा था। प्रिया ने दूध पी रहे चिरांश की गर्दन पानी में दबा दी। बच्चे के मुंह से निप्पल नहीं हटाया ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं, तब तक वह उसे पानी में दबाए रही। हत्या के बाद शव को हौदी में ही छोड़ दिया। हादसा दिखाने के लिए हौदी के पास रखी कुर्सी, पड़ोसन को भी झांसा दिया पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद प्रिया ने हौदी के पास एक छोटी कुर्सी रख दी और दूध की बोतल भी पानी में छोड़ दी। उसकी योजना थी कि यदि कोई पूछे तो वह बताएगी कि बच्चा खेलते-खेलते कुर्सी पर चढ़ा और हौदी में गिर गया। इसके बाद प्रिया सिर पर तसला रखकर घर से निकली। रास्ते में पड़ोसन ने कहा कि उसका बेटा घर में सो रहा है और थोड़ी देर नजर रख लेना। जब सास-ससुर और बेटी वापस लौटे तो चिरांश का शव हौदी में पड़ा मिला। शुरुआत में सभी ने इसे हादसा माना क्योंकि हौदी के पास कुर्सी रखी हुई थी, लेकिन जांच के दौरान कई सवाल खड़े हुए। साढ़े तीन फीट गहरी हौदी में केवल डेढ़ फीट पानी था। पुलिस को भटकाने के लिए सुसाइड नोट छोड़कर मायके पहुंची जांच के दौरान पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा था कि बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई है और पति उस पर भरोसा नहीं करेगा, इसलिए वह जोहड़ में कूदकर जान देने जा रही है। हालांकि, खुदकुशी करने के बजाय प्रिया सीधे अपने मायके पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, यह नोट केवल परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए छोड़ा गया था। पिता हरिओम ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी। जांच के दौरान घर से निकलते समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें प्रिया सिर पर तसला रखे बार-बार पीछे मुड़कर देखती दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस ने प्रिया को उग्रा खेड़ी से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। 'मुझे तेरी जरूरत नहीं' वाले तानों के बाद बनाया हत्या का प्लान पुलिस जांच में सामने आया कि झगड़ों के दौरान हरिओम अक्सर प्रिया से कहता था कि उसके पास वंश चलाने के लिए बेटा और बेटी हैं, इसलिए अब उसे पत्नी की जरूरत नहीं है। यही बातें प्रिया के मन में बैठ गईं और उसने पति को सबक सिखाने के लिए उसी के बेटे की हत्या करने की योजना बना ली। डेढ़ साल पहले नवजात की मौत की भी जांच चिरांश हत्याकांड के बाद करीब डेढ़ साल पहले हुई सात दिन के एक नवजात की मौत भी सवालों के घेरे में आ गई है। उस समय प्रिया ने बताया था कि दूध पिलाते समय बच्चे की मौत हो गई थी। तब किसी ने शक नहीं जताया था। अब चिरांश की हत्या सामने आने के बाद पुलिस उस मामले की भी जांच कर रही है। हालांकि, अब तक उस घटना को लेकर कोई अलग शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पिता की शिकायत पर हत्या का केस, आरोपी मां गिरफ्तार पुलिस प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को सदर गोहाना थाना पुलिस को मुंडलाना गांव में दो साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी। बाद में पिता हरिओम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

किसान सम्मान निधि योजना 5 साल बढ़ाई गई:तेल-गैस खोज के लिए 84 हजार करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट की बैठक में फैसला

Next

खबर हटके- गाय को ₹24 लाख के गहने पहनाए:वीडियो बनाने के लिए टी-शर्ट निचोड़कर पसीना पिलाया; बीयर पिलाकर बकरी का इलाज

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme