Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

By देश | दैनिक भास्कर
August 24, 2026 6 Min Read
Comments Off on पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान की पत्नी पर लगे रिश्वत के आरोपों से जुड़ी रही। डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से रिटायर्ड जस्टिस को भेजे गए नोटिस की कॉपी सामने आई है। इसके बाद रिटायर्ड जज ने कहा कि मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM की पत्नी के भेजे नोटिस की कॉपी सामने आई, रिटायर्ड जज बोले- जवाब नहीं दूंगा CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से रिटायर्ड जस्टिस को भेजे गए नोटिस की कॉपी सामने आई है। नोटिस में उन्होंने रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों को झूठा बताया है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाने वाले रिटायर्ड जस्टिस को कांग्रेस MLA का रिश्तेदार बताया है। उधर, पूर्व जस्टिस रंजीत सिंह ने कहा- मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर नोटिस आता भी है, तो मुझे किसी तरह का डर नहीं है। मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। जो चाहे कोर्ट जा सकता है। हम कोर्ट में सारे तथ्य पेश करेंगे। इसके बाद कई लोग इस मामले में फंस जाएंगे। हमने अपनी तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया है। हमने जनता को कोर्ट का फैसला बताया है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस सांसद बोले- मेरे टैक्स से मंदिर न बनाएं पंजाब कांग्रेस में 2027 के चुनाव से पहले उनके ही नेता पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे हैं। एक तरफ पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का झगड़ा नहीं सुलझा, अब लोकसभा सांसद डॉ. धर्मबीर गांधी ने AAP सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों पर सवाल खड़े किए हैं। डॉ. गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मेरे टैक्स का पैसा एक शाम-शिव के नाम, नए मंदिर बनाने या फिर श्री हजूर साहिब की मुफ्तखोरी वाली धार्मिक यात्राओं पर खर्च न करें। इस पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सरकारी खर्च पर सवाल पूछो लेकिन लोगों की आस्था को ‘मुफ्तखोरी’ या ‘आडंबर’ कहकर उसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर) 3. SIR में पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत तीन देशों में भारत के राजदूत रह चुके पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी नवदीप सूरी ने देश में चल रही वोटर लिस्ट की विशेष जांच प्रक्रिया (SIR) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पंजाब में इस प्रक्रिया से गुजरते समय पूर्व राजनयिक को वोटर लिस्ट में नाम जांचने के नाम पर अपनी नागरिकता साबित करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सूरी ने सोशल मीडिया पर अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब 2003 की वोटर लिस्ट से उनका रिकॉर्ड मेल नहीं खाया, तो उनसे अतिरिक्त कागजात मांगे गए। उन्होंने सीधा सवाल उठाया कि जब तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व राजदूत से नागरिकता का सबूत मांगा जा रहा है, तो देश के आम और गरीब नागरिकों का क्या हाल होगा? (पढ़ें पूरी खबर) 4. सिविल वर्दी में पुलिस ने रिवॉल्वर दिखाकर इंजीनियर को उठाया अमृतसर में एक 26 साल के युवक को रास्ते से उठा लिया गया। परिवार का कहना है कि वह दूध लेने के लिए बाजार गया था, इसी दौरान उसे 4 लोग रिवॉल्वर की नोक पर गाड़ी में बैठा ले गए। मौके पर उसके साथ मारपीट की गई। परिजन ने बताया है कि युवक सिविल इंजीनियर है। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई है। वारदात के समय वह अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसकी गर्दन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। इसकी जानकारी लोगों ने परिवार को दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक का कोई किडनैप नहीं हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज था, जिसे लेकर पुलिस ने ही उसकी गिरफ्तारी की है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. निज्जर हत्याकांड में 2 गैंगस्टर आमने-सामने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने हो गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर अब दूसरा गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया है। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया है। कहा -गोल्डी बराड़ कहता है कि भाई निज्जर के घर सुक्खा और अर्श डल्ला रहते रहे। सुक्खा दुन्नेके कभी निज्जर से नहीं मिला। इस बात के लिए मैं गुरु घर पर चलने के लिए तैयार हूं। मर्डर वाले दिन मैं निज्जर के साथ नहीं था। गोल्डी बराड़ ने आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से कहा था कि निज्जर को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि उसके भाई की हत्या के बाद सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते रहे थे। निज्जर ने उन्हें कत्ल के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। (पढ़ें पूरी खबर) 6. IED केस में 2 आरोपी रिश्तेदार, दोनों पेंटर चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे IED और विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 2 तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। तरनतारन का रहने वाला लवप्रीत (18) आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। वह पेंट का काम करता था। उसके खिलाफ सरहाली थाने में एक केस भी दर्ज है। परिवार के अनुसार, वह घर से यह कहकर निकला था कि बुआ के बेटे जश्नप्रीत के साथ माता के मंदिर जा रहा है। मां ने बताया कि बेटे के लिए उन्होंने लोगों से पैसे इकट्‌ठे किए थे। ये पैसे उन लोगों से लिए थे, जिन घरों में वह काम करती है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. निहंगों ने हरियाणा के संत की किताबें बेचने से रोका हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का साहित्य बांटने को लेकर विवाद गहरा गया है। घर-घर जाकर 20-20 रुपये में किताबें बेच रहीं महिलाओं को निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। निहंग ने रामपाल का साहित्य बांटने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। उधर, महिला ने भी निहंग मनप्रीत खालसा को दो टूक कह दिया कि धर्म का प्रचार तो कोई कहीं भी कर सकता है। महिला के जवाब पर तिलमिलाए निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब में ढोंगी और पाखंडियों का प्रचार करके दिखाओ। (पढ़ें पूरी खबर) 8. मीटिंग करने पहुंचे सांसद चन्नी को नहीं मिले DC-CP जालंधर में सांसद चरणजीत चन्नी कैंट विधायक परगट सिंह के साथ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। यहां दिशा कमेटी की बैठक के लिए उन्होंने करीब आधे घंटे तक डीसी वरजीत वालिया और सीपी सतिंदर सिंह का इंतजार किया। दोनों अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर चन्नी ने कहा कि सरकार सवालों से डर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में शहर के विकास और केंद्र की योजनाओं पर चर्चा होनी थी, लेकिन अधिकारियों के बाहर होने की जानकारी दी गई। चन्नी ने कहा कि वह यह मुद्दा संसद में उठाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 9. सरकारी स्कूल की दीवारों पर लिखे विवादित नारे, SFJ का जिक्र किया बठिंडा के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल सहित दो दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिले। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और दूसरी जगह सिख फार जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े नारे लिखे पाए गए। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों स्थानों का जायजा लिया। पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों की जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इन्हें किसने और कब लिखा। थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. सरपंच ने दान की 3 करोड़ की संपत्ति फिरोजपुर के सतियेवाला गांव के सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर ने परिवार की सहमति से भगत पूरन सिंह पिंगलवाड़ा श्री अमृतसर साहिब को 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति दान की है। इसमें डेढ़ किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के बॉन्ड शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जमीन और घर बच्चों के नाम कर दिए हैं। पिछले सप्ताह परिवार के साथ पिंगलवाड़ा पहुंचे भुल्लर ने प्रभारी बीबी इंदरजीत कौर को वसीयत की प्रति सौंपी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की असली संपत्ति उसके अच्छे कर्म हैं, जो उसके बाद भी समाज के काम आते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

फर्स्ट AC कोच में चूहे ने पूर्व अफसर को काटा:नाक से खून आने पर ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में मची चीख-पुकार; रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा

Next

कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता

हाल की खबरें

  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत
  • फर्स्ट AC कोच में चूहे ने पूर्व अफसर को काटा:नाक से खून आने पर ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में मची चीख-पुकार; रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme