Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

MP के किसान की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर:जूडो-फाइनल में हारीं यामिनी, अजय 1KG से गोल्ड चूके; दोनों को 25-25 लाख, सरकारी नौकरी

By देश | दैनिक भास्कर
August 1, 2026 3 Min Read
Comments Off on MP के किसान की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर:जूडो-फाइनल में हारीं यामिनी, अजय 1KG से गोल्ड चूके; दोनों को 25-25 लाख, सरकारी नौकरी
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 7 बॉक्सिंग गोल्ड जीत लिए। इनके साथ ही मध्य प्रदेश के 2 खिलाड़ियों ने भी 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। जूडो खिलाड़ी यामिनी और वेटलिफ्टर अजय बाबू ने रजत पदक अपने नाम किया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा- यामिनी और अजय बाबू ने इतिहास रचा है। दोनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए का ऐलान किया। साथ ही खेल नीति के प्रावधानों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरी भी दी जाएगी। इंग्लैंड की असेल्या टोपराक से फाइनल हारीं यामिनी सागर जिले की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के महिला 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि स्वर्ण पदक के मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड की असेल्या टोपराक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह रजत पदक जीतने में सफल रहीं। यामिनी सागर जिले के एक सामान्य किसान परिवार से हैं। उनके पिता हरिओम मौर्य खेती करते हैं। बचपन से ही उनका रुझान खेलों की ओर था। उनके कोच दीपक रजक ने बताया कि उन्होंने पहली बार यामिनी को पुराने सदर स्कूल के मैदान में खेलते देखा था। प्रतिभा पहचानने के बाद उन्होंने परिवार को यामिनी को खेल परिसर भेजने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में आर्थिक स्थिति और पारिवारिक परंपराओं के कारण परिवार तैयार नहीं था, लेकिन समझाने के बाद यामिनी को नियमित प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। किसान परिवार की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान यामिनी के चाचा श्रीनाथ मौर्य ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। इसी कारण शुरुआत में उन्हें बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजने में संकोच था, लेकिन बाद में परिवार ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए पूरा सहयोग किया। उन्होंने कहा- यामिनी ने रजत पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि सागर और पूरे देश का नाम रोशन किया है। वह तीन बहनों और एक भाई के बीच पली-बढ़ी हैं। अगर बेटियों को खेल और शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए तो वे भी देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। अजय बाबू सिर्फ एक किलो से स्वर्ण पदक से चूके पुरुष 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अजय बाबू वल्लुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले अजय बाबू के पिता भोपाल में पदस्थ हैं। इसी कारण वह लंबे समय से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अजय ने कुल 330 किलोग्राम (149 किलोग्राम स्नैच और 181 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। वह स्वर्ण पदक से महज एक किलोग्राम पीछे रह गए। मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने कुल 331 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के क्रिस मरे 325 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल कर सके। स्नैच में बनाया रिकॉर्ड, आखिरी राउंड में पलटा मुकाबला अजय बाबू ने स्नैच स्पर्धा में 149 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया। पहले स्थान पर रहे। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 181 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली, लेकिन मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने आखिरी प्रयास में 184 किलोग्राम वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही उनका कुल स्कोर 331 किलोग्राम पहुंच गया और उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अजय बाबू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रवीना गायकवाड़ डिस्क्वालिफाई महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल में भारत की रवीना गायकवाड को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। उन्हें रेस वॉकिंग नियमों के उल्लंघन के लिए तीन रेड कार्ड मिले, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हो गया। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें कॉमनवेल्थ में भारत को पहली बार बॉक्सिंग में 5 गोल्ड कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 5 बॉक्सिंग गोल्ड जीत लिए। शनिवार को प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी चैंपियन बनीं। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हंगामा:कवि जॉय गोस्वामी को मंच पर बुलाने पर भड़के लोग, भाषण कुछ देर के लिए रुका

Next

भास्कर अपडेट्स:बारामूला में ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार; MP-5 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme