Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

गोल्डन टेंपल के पास होटल में लड़की से रेप:नाबालिग को ब्लैकमेल कर अमृतसर लाया युवक, निहंगों ने आरोपी पकड़ा; होटल मालिक भी गिरफ्तार

By देश | दैनिक भास्कर
August 2, 2026 2 Min Read
Comments Off on गोल्डन टेंपल के पास होटल में लड़की से रेप:नाबालिग को ब्लैकमेल कर अमृतसर लाया युवक, निहंगों ने आरोपी पकड़ा; होटल मालिक भी गिरफ्तार
अमृतसर में गोल्डन टेंपल के नजदीक होटल के युवक ने 14 साल की लड़की का रेप कर दिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोगों ने निहंगों से संपर्क किया। जिसके बाद निहंग परमजीत सिंह अकाली अपने साथियों के साथ होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के लड़की और उसके साथ आए युवक को कमरा दिया था। अमृतसर के थाना बी डिवीजन पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्ची को कैसे लेकर वहां आया, वह उसके बुलाने पर कैसे आई, इसके बारे में जांच की जा रही है। निहंग ने कहा- शनिवार सुबह लड़की से रेप हुआ इस बारे में निहंग परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे होटल कक्कड़ इन में एक 14 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। होटल में न तो बच्ची और न ही आरोपी का ID प्रूफ लिया गया। इसके बावजूद उन्हें रूम दे दिया गया। हमें ये पता चला कि आरोपी बच्ची को ब्लैकमेल कर होटल में लाया था। हम रात ही संबंधित अधिकारी को मिले थे। पुलिस ने रात ही आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने कहा- नाबालिग को जबरन ले जाकर संबंध बनाए इस बारे में थाना बी डिवीजन के SHO इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रही है। जिसमें गोल्डन टेंपल के नजदीक एक होटल में 21-22 साल के युवक ने नाबालिग लड़की को ले जाकर संबंध बनाए गए। ये मामला सामने आते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद केस दर्ज किया गया। इसके बाद जांच शुरू की गई और आरोपी विशालदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया इंस्पेक्टर किरनदीप ने आगे बताया कि जिस होटल में ये मामला हुआ, उस होटल के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जितने भी होटल वाले लोग हैं, उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि वह साफ-सुथरा कारोबार करें। किसी भी नाबालिग लड़की को रूम न दें। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत पुलिस को बताएं। अगर कोई नाबालिग लड़की को रूम देगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में शख्स ने चप्पल फेंकी:समर्थकों ने पीटा; दावा- आरोपी चाकू लेकर आया था; संसद में चढ़ावा चोरी का नाटक किया था

Next

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू; जबरन धर्म बदलवाया तो 7 साल जेल, खुद से बदला तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme