Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा:प्रधान बोले- AAP की आंधी में मालवा से जीता, विदेश नहीं गया; रजिया ने कहा- माहौल बिगाड़ने वालों को बाहर करो

By देश | दैनिक भास्कर
August 2, 2026 4 Min Read
Comments Off on पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा:प्रधान बोले- AAP की आंधी में मालवा से जीता, विदेश नहीं गया; रजिया ने कहा- माहौल बिगाड़ने वालों को बाहर करो
पंजाब में चुनाव से करीब 7 महीने पहले कांग्रेस में टूट का खतरा और बढ़ गया है। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रधान राजा वड़िंग ने अब खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। चन्नी और उनके बेटे रिदमजीत सिंह ने एक रील शेयर की थी, जिसमें ‘कुछ लोग गलतफहमी में हैं कि हम जवाब नहीं देंगे। तैयारी थोड़ी बड़ी है, सब्र रखो, पल-पल का हिसाब लेंगे।’ डायलॉग था। इसके जवाब में राजा वड़िंग ने कहा- रील ज्यादा डालने से कोई नहीं जीतता। पंजाब में कोई किसी को जिता या हरा नहीं सकता। अगर लीडर काम का नहीं है तो वह नहीं जीतेगा, चाहे सोशल मीडिया पर जितनी भी पोस्ट कर ले या रील डाल ले। अगर ऐसा होता तो सिद्धू मूसेवाला चुनाव न हारते, उनकी एक रील के मिलियन व्यूज होते थे। वहीं वड़िंग ने पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ बयानबाजी करने पर सनौर से पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर को पार्टी से निकाल दिया। मगर, इसके बाद चन्नी उनके घर पहुंच गए और कहा कि ये टाइम लोगों को जोड़ने का है। हमारी लड़ाई आपस की नहीं बल्कि चुनाव में विरोधी पार्टियों से है। वड़िंग ने 2022 में चन्नी के भदौड़ व चमकौर साहिब सीट से चुनाव हारने पर भी तंज कसा कि 2022 में जब मालवा से प्रकाश सिंह बादल जैसे दिग्गज हार गए तो यहां की 69 सीटों में सिर्फ 2 कांग्रेसी चुनाव जीते थे, जिनमें एक वो और दूसरे संदीप जाखड़ हैं। वहीं चन्नी के चुनाव हारने के बाद करीब 7-8 महीने तक विदेश में रहने पर तंज कसते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि मैं चुनाव के बाद विदेश दौरे पर नहीं गया। तब धरने में 100 कांग्रेसी भी नहीं होते थे, उस समय से पार्टी को मजबूत कर रहा हूं। रजिया बोलीं- पार्टी का माहौल बिगाड़ने वालों को बाहर करो पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि कि कुछ लोग पार्टी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए। किसी भी नेता को पार्टी के कामकाज में बाधा डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो लोग अनुशासनहीनता फैला रहे हैं, उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाना चाहिए। किसी को कोई शिकायत है तो हाईकमान को बताइए। संगरूर और पटियाला में वर्कर भिड़े इससे पहले कल (1 अगस्त) को संगरूर और पटियाला में हुए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और वड़िंग गुट आमने-सामने आ गए। पटियाला के समाना में कार्यक्रम के दौरान चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध कर दिया। उन्होंने वड़िंग की हूटिंग करते हुए चन्नी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद संगरूर के कैलिफोर्निया रिजॉर्ट में कांग्रेस वर्करों में झड़प हो गई। भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक-दूसरे पर कुर्सियां मारीं और चरणजीत चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए। आज प्रभारी भूपेश बघेल की बरनाला और मानसा में मीटिंग्स हैं। इनमें भी हंगामे के असार हैं। सस्पेंड पूर्व MLA ने कहा- वड़िंग को हटाकर रहेंगे सस्पेंड किए गए पटियाला की घनौर सीट के पूर्व एमएलए मदनलाल जलालपुर ने कहा कि अब राजा वड़िंग का बदलना तय है। जलालपुर ने साफ कहा कि भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस लीडरशिप से बात के बाद कहा था कि प्रधान बदलना खेल नहीं है, लेकिन वड़िंग अब प्रधान नहीं रहेगा। चन्नी ने प्रभारी के दौरे का बायकॉट किया पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने प्रभारी भूपेश बघेल के दौरे का बायकॉट कर रखा है। पंजाब में हर बूथ कांग्रेस मजबूत करने की मुहिम राजा वड़िंग की अगुआई में चलाई जा रही है। जिस वजह से चन्नी और उनके साथ चल रहे सांसद सुखजिंदर रंधावा भी इस मुहिम से दूर हैं। कल शुक्रवार को भी फतेहगढ़ साहिब में हुए कार्यक्रम में चन्नी नहीं पहुंचे थे। यहां सिर्फ राजा वड़िंग व उनके गुट के नेता ही मौजूद थे। यहां प्रधान राजा वड़िंग ने दावा किया था कि AAP के 6 सांसदों के बाद अब 40 से 45 विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं, उन्हें लग रहा है कि 2027 के चुनाव में उनकी टिकट काटी जा सकती है। इस बारे में सीक्रेट मीटिंग भी हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण पोल पर अपनी राय जरूर दें… चन्नी और वड़िंग में CM फेस और वर्चस्व की लड़ाई राजा वड़िंग को दोबारा पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपे जाने के बाद से पंजाब कांग्रेस की अंतरकलह सार्वजनिक मंचों पर सामने आई। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं का मानना है कि पंजाब में लगभग 32 फीसदी दलित आबादी को ध्यान में रखते हुए पार्टी को आगामी चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे या मजबूत नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हाल ही में बंद कमरे में भूपेश बघेल के साथ हुई बैठकों के बाद चन्नी के बयानों ने इस गुटबाजी को और सार्वजनिक कर दिया। दूसरी ओर, आक्रामक शैली और युवाओं में पकड़ रखने वाले राजा वड़िंग का तर्क है कि पार्टी आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने हालिया बयानों में यह स्पष्ट किया कि यदि आलाकमान कल उन्हें पद से हटा भी दे या टिकट न दे, तब भी वे सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ रहेंगे। जानें ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ से पार्टी को क्या फायदा ----------------- ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ MP बोले- सिर झुकाता तो बड़ा पद मिलता:पंजाब में अनदेखी पर पोस्ट की दर्द भरी शायरी; चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने की अटकलें चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पार्टी में अनदेखी को लेकर फिर दर्द छलका है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर हबीब जालिब की शायरी ट्वीट की है। मनीष तिवारी ने लिखा- सिर झुकाता तो बड़ा पद मिलता। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

अभिजीत दीपके के परिवार की संपत्ति जांचने की मांग:RTI कार्यकर्ता ने पूछा- पिता जूनियर इंजीनियर, उनकी सैलरी में बेटे की अमेरिका में पढ़ाई कैसे हुई

Next

तिरुपति का लड्डू आज 311 साल का हो जाएगा:पहले लकड़ी की आग में बनता था प्रसाद; अब एआई वाली मशीनें बना रहीं

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme