Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

दतिया में 15 राउंड में गिने जाएंगे वोट:पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना, भाजपा के आशुतोष का कांग्रेस के घनश्याम से मुकाबला

By देश | दैनिक भास्कर
August 3, 2026 3 Min Read
Comments Off on दतिया में 15 राउंड में गिने जाएंगे वोट:पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना, भाजपा के आशुतोष का कांग्रेस के घनश्याम से मुकाबला
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग कुछ देर में शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में हारे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बजाय आशुतोष को टिकट दिया। वहीं, कांग्रेस के घनश्याम दतिया राजघराने से आते हैं। सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्र, फिर साढ़े 8 बजे से ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। 20 टेबल ईवीएम जबकि एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने की वोटिंग दतिया में 30 जुलाई को मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 ने वोटिंग की थी। 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग प्रतिशत 71.44 रहा। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम है। मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग तथा बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। राजेंद्र भारती को सजा के बाद खाली हुई थी सीट दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था। दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड दतिया उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया। पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे सीनियर लीडर्स को लिखित शिकायत भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया और भितरघात किया। राजेंद्र भारती बोले- घनश्याम दूसरों पर पत्थर न फेंकें वहीं, राजेंद्र भारती ने आरोपों को खारिज करते हुए घनश्याम सिंह को कायर और डरपोक बताया। उन्होंने कहा कि घनश्याम संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे हैं। भारती ने यह भी दावा किया कि घनश्याम सिंह ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लड़ा। राजेंद्र भारती ने कहा- जो लोग खुद कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। घनश्याम सिंह अपनी संभावित हार के डर को छिपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। दतिया की जनता जानती है कि किसने किसके लिए संघर्ष किया है। ये खबर भी पढ़ें… दतिया उपचुनाव का रिजल्ट कैसे बदलेगा MP की राजनीति दतिया उपचुनाव का नतीजा सिर्फ एक विधानसभा सीट का फैसला नहीं करेगा, बल्कि बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं की आगे की राजनीति पर भी असर डाल सकता है। सबसे ज्यादा नजर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर है। बीजेपी जीते या कांग्रेस, नतीजे का एनालिसिस नरोत्तम की राजनीतिक ताकत और पार्टी में उनकी आगे की भूमिका से जोड़कर होगा। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

सावन का पहला सोमवार- उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी:झारखंड के देवघर में कांवड़ियों की 5km लंबी लाइन; यूपी के मुजफ्फरनगर के स्कूल-कॉलेज बंद

Next

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:दिल्ली कोर्ट का 3 साल बाद फैसला, पूर्व सांसद बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme