Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं

By देश | दैनिक भास्कर
August 3, 2026 2 Min Read
Comments Off on पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाली नाबालिग के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने लड़की पर एक्शन नहीं लेने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जब पीएम मोदी ने ही उसे माफ कर दिया, उसके बाद उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की थी। इसके तुरंत बाद यानी 1 अगस्त की रात लड़की का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने माफी मांगते हुए कहा था कि वह बहकावे में आ गई थी। यह घटनाक्रम कैसे हुआ… 4 स्टेप में समझें… 23 जुलाई: संसद मार्च में प्रदर्शन करने पहुंचे जेन Z, रुचिका सिंह का वीडियो वायरल हुआ 23 जुलाई को सेक्टर 168 की रहने वाली एक लड़की का वीडियो सामने आया जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां देते हुए दिखाई दे रही थी। इसके बाद वह हंसती हुई वहां से निकल जाती है। 30 जुलाई: स्मृति सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर FIR के बारे में बताया गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर हुई। लड़की की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है। 31 जुलाई: पीएम मोदी ने एक रील पोस्ट की, कहा- बच्चों को माफ करना चाहता हूं PM मोदी ने रात 11 बजे इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं। 1 अगस्त: देर रात वीडियो जारी कर माफी मांगी, बोली- पहली और आखिरी गलती लड़की ने माफी मांगने का वीडियो जारी किया। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’ लड़की हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही है। FIR करने वाला का दावा- वीडियो वाली लड़की दूसरी थी इधर, लड़की के खिलाफ FIR करने वाले हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की का वीडियो दिखाया। उन्होंने माफी वाला वीडियो सामने आने के बाद एनालिसिस किया। एक और वीडियो में अनूप कह रहे हैं- "दोनों लड़कियां एक जैसी नहीं हैं, कुछ तो बात है जो मुझे परेशान कर रही है, आपको क्या लगता है।"
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

सावन सोमवार पर उत्तराखंड शिवमय:हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ के पार, केदारनाथ समेत प्रमुख शिवालयों में लंबी कतारें

Next

पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme