Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

सिख गुरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी, निहंगों ने युवक को पकड़ा:मां-बाप ने थप्पड़ मारे; पहले गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका

By देश | दैनिक भास्कर
August 3, 2026 4 Min Read
Comments Off on सिख गुरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी, निहंगों ने युवक को पकड़ा:मां-बाप ने थप्पड़ मारे; पहले गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका
सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी। इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी। पहले जानिए, वायरल वीडियो में क्या दिखा? कुछ दिन पहले निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो साझा किया। वीडियो में एक युवती लाइव दिखाई देती है, जिसके पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी हुई है। इसी लाइव में जुड़े एक युवक ने युवती से पूछा, "पीछे किसकी तस्वीर लगी है?" युवती ने जवाब दिया, "श्री गुरु नानक देव जी की।" इसके बाद युवक ने पूछा, "क्या तुम इन्हें मानती हो?" युवती ने कहा, "मैं सरदारों के घर की हूं, फिर क्यों नहीं मानूंगी?" युवक ने फिर सवाल किया, "तुम्हें किसने कहा कि इन्हें मानना चाहिए?" इस पर युवती ने जवाब दिया, "मेरे घर वालों ने।" इसी बातचीत के दौरान दूसरा युवक हंसता हुआ दिखाई देता है। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बना। वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ? वीडियो सामने आने के बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दो युवकों में से एक को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके लिए निहंग उसके गुरूग्राम स्थित घर पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस भी वहां आई। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के अनुसार, उसे गुरुद्वारे ले जाकर संगत के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। वीडियो में उसके माता-पिता भी दिखाई देते हैं, जो बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आते हैं। युवक ने कहा- मुझसे गलती हुई है। वैसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। इस मामले में पुलिस या संबंधित युवकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दूसरे युवक के बारे में फिलहाल कोई नई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गुरूग्राम में गाय को खिलाए थे चिकन मोमोज इन युवकों की इस तरह की यह पहली हरकत नहीं है। करीब 8 महीने पहले इन दोनों युवकों ने गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला दिए थे। युवक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला था, लेकिन वह पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद सेक्टर 56 में उसने बचे हुए मोमोज की प्लेट गाय के सामने कर दी। युवक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यह सब किया। युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर है। गाय को देखकर बोला था, ये खतरनाक है गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो 4 मिनट 7 सेकेंड का था। इसमें ऋतिक 'प्रिज्म' एप पर लाइव था। वीडियो में उसने दुकानदार को पूछा- "मोमोज में चिकन ही है ना?" दुकानदार के हां कहने पर, एक गाय ऋतिक की तरफ आती है। ऋतिक यह कहता हुआ उससे दूर हो जाता है कि यह खतरनाक है। आगे जाकर ऋतिक कहता है कि ये मोमोज मुझसे नहीं खाए जा रहे। ये खाने वाले चैलेंज बकवास होते हैं। अभी तक 16 मोमोज हो चुके हैं। इसके बाद वह फिर मोमोज खाने लग जाता है। फिर वह गाय की तरफ प्लेट करके कहता है, "खाने हैं क्या भाई?" और गाय को मोमोज खिला देता है। साथ ही कहता है कि “मुझसे नहीं खाए जा रहे।” ऋतिक पूरी प्लेट गाय को खिला देता है और कहता है, "वेस्ट कहां करना है। ये तो पनीर है, खा ले। आज से हम दोस्त हैं।" इसके बाद ऋतिक कहता है कि "पेमेंट कर देते हैं, 2 प्लेट हो गई, मुझसे तीसरी नहीं खाई जा रही।" युवक ने पिछले साल 7 दिसंबर को यह हरकत की थी। उसके अगले ही दिन हिंदू संगठनों ने उसे पकड़ लिया था। ************** ये खबर भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल के पास होटल में लड़की से रेप: नाबालिग को ब्लैकमेल कर अमृतसर लाया युवक, निहंगों ने आरोपी पकड़ा; होटल मालिक भी गिरफ्तार अमृतसर में गोल्डन टेंपल के नजदीक होटल के युवक ने 14 साल की लड़की का रेप कर दिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोगों ने निहंगों से संपर्क किया। जिसके बाद निहंग परमजीत सिंह अकाली अपने साथियों के साथ होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने के समाधान का आइडिया:बाहरी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे, आते ही थाने में जाकर बताना होगा

Next

मोहाली में हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन:बोली- निकाह किया, सुहागरात के अगले दिन जिंदगी बर्बाद करने की धमकी, नशे में सिगरेट से प्राइवेट पार्ट्स दागे

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme