Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम को कांग्रेस ने कहा ‘गूंगी गुड़िया’:सुनेत्रा पवार पर की टिप्पणी, शिंदे बोले- यह राज्य की सभी महिलाओं का अपमान

By देश | दैनिक भास्कर
August 4, 2026 2 Min Read
Comments Off on महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम को कांग्रेस ने कहा ‘गूंगी गुड़िया’:सुनेत्रा पवार पर की टिप्पणी, शिंदे बोले- यह राज्य की सभी महिलाओं का अपमान
महाराष्ट्र में मंगलवार को एक राजनीतिक विवाद शुरू हो गया, जब कांग्रेस ने महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के लिए 'गूंगी गुड़िया' शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस की इस टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और इसे राज्य की महिलाओं का अपमान बताया है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिए। दरअसल सुनेत्रा पवार से एक पत्रकार ने बीड जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा था। इस पर NCP नेता धनंजय मुंडे ने कथित तौर पर उनका बचाव किया। कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सुनेत्रा पवार कितने दिन तक गूंगी गुड़िया बनी रहेंगी। बहुत ही निचले स्तर पर उतर आए हैं: सीएम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में इस स्तर की गिरावट पहली बार देखने को मिल रही है। मुझे लगता है कि वे बहुत ही निचले स्तर पर उतर आए हैं। असल में, उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है और कोई उनकी परवाह नहीं कर रहा है। इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की हथकंडे अपना रहे हैं। वे इस सोच पर चल रहे हैं कि अगर हमारी बदनामी से ही सही, कम से हम मशहूर तो हो जाएं। और मेरा मानना ​​है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में ऐसा पहली बार हो रहा है जब लोग इतने निचले स्तर पर उतर आए हैं। महाराष्ट्र की सभी माताओं-बहनों का अपमान है: शिंदे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। 2024 में कांग्रेस ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करके 'लाडली बहनों' का अपमान किया था। उन्हीं बहनों ने उन्हें उनकी औकात दिखाई और सबक सिखाया। यह केवल सुनेत्रा ताई पवार का अपमान नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की सभी माताओं और बहनों का अपमान है। हमारी माताएं और बहनें निश्चित रूप से कांग्रेस को इसके लिए सबक सिखाएंगी। कांग्रेस पार्टी ने अपनी समझ खो दी है और उसे इस बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। ------------------- महाराष्ट्र की ये खबर भी पढ़ें… शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे:एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली शरद पवार ने कहा कि NCP के दोनों गुटों के फिर से साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। पवार का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले NCP (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं करेगा, PM सरकार के कामों के लिए माफी मांगें

Next

डिजिटल अरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट बोला-RBI म्यूल अकाउंट्स पर SOP बनाए:केंद्र सरकार मुआवजे और राज्य साइबर फ्रॉड रोकने का तंत्र लागू करें

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme