Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया:सीरीज 1-1 से बराबर; शफीक ने शतक लगाया, साजिद के 8 विकेट

By poltix_INS_admin
August 6, 2026 3 Min Read
Comments Off on दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया:सीरीज 1-1 से बराबर; शफीक ने शतक लगाया, साजिद के 8 विकेट

पाकिस्तान ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। क्वीन्स पार्क ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 117 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान को 75 रन का टारगेट मिला। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाने वाले शफीक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज ने 13 रन के अंदर आखिरी 4 विकेट गंवाए वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन के स्कोर 103/6 से आगे खेलना शुरु किया। टीम ने बिना रन जोड़े केमार रोच (0) का विकेट गंवा दिया। उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर अली उस्मान ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद अली ने जस्टिन ग्रीव्स (3 रन) को बोल्ड किया। फिर उस्मान ने शमार जोसफ (9 रन) को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर पारी समेट दी। ब्रेंडन किंग चोट की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। साजिद खान ने 8 विकेट लिए स्पिनर साजिद ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए। तीसरे दिन का आखिरी सत्र मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों ने बढ़त खत्म कर दी थी। हालांकि स्पिनर साजिद खान और अली उस्मान ने लगातार विकेट लेकर चटकाए। साजिद ने तेजनारायण चंद्रपॉल को LBW आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने शाई होप और नाइटवॉचमैन जेडन सील्स को भी पवेलियन भेजा। वहीं अली उस्मान ने दिन की आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज का अपनी ही गेंद पर कैच लपककर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। देखिए दूसरी पारी में साजिद का परफॉर्मेंस… शफीक के 160 रन से पाकिस्तान को मिली बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने शानदार 160 रन बनाए और टीम को पहली पारी में 43 रन की अहम बढ़त दिलाई। हालांकि, तीसरे दिन के पहले सत्र में पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। बाबर आजम 88 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद डेब्यू कर रहे अजान जफर बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि सलमान आगा भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने 5 रन के भीतर 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (22 रन) और साजिद खान (20 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम की बढ़त 43 रन तक पहुंचाई। वेरीकन ने लिए 6 विकेट वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वेरीकन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। वॉरीकन ने उबैद शाह और मोहम्मद अली को लगातार गेंदों पर आउट किया, हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज पाकिस्तान को पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोक सका। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:सिंधु का मैच सोफिया से, आयुष वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगे; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

Next

ब्रोंको टेस्ट के लिए 5 मिनट 15 सेकंड का टाइम:हर्षित-नीतीश को टेस्ट में छूट देने पर BCCI ने मेडिकल टीम से मांगा जवाब

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme