Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी

By poltix_INS_admin
August 6, 2026 2 Min Read
Comments Off on BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद होने वाली BCCI की रिव्यू मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की तबीयत खराब होने की वजह से यह मीटिंग टाल दी गई है। मीटिंग अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाली थी। अब उम्मीद है कि यह अगले कुछ दिनों में की जाएगी, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारी टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत का हालिया विदेशी दौरा उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा। टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुल 10 मुकाबले खेले, लेकिन सिर्फ दो मैच ही जीत सकी। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। इस सीरीज में पहली बार श्रेयस अय्यर ने टी-20 टीम की कप्तानी संभाली थी। इंग्लैंड दौरे पर भी खराब रहा प्रदर्शन इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 4-0 से हार मिली, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद वनडे सीरीज में भी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 2-1 से सीरीज गंवा बैठी। बल्लेबाजों की रणनीति पर उठे सवाल विदेशी दौरों पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा आलोचना का विषय बना। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि IPL 2026 और घरेलू टी-20 वर्ल्ड कप से पहले लगातार सपाट पिचों पर खेलने की वजह से बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल नहीं सके। हेड कोच गंभीर ने भी स्वीकार किया था कि खिलाड़ियों को सिर्फ पिच ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थितियों, हवा की दिशा और मैदान के आकार जैसी छोटी-छोटी बातों को भी बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। खिलाड़ियों की चोटिल पर चर्चा होनी थी रिव्यू मीटिंग में टीम के बढ़ते चोटिल खिलाड़ियों पर भी चर्चा होनी थी। हाल ही में जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट दौरे से बाहर हो गए, जबकि साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी भी चोट से उबर रहे हैं। लगातार बढ़ती इंजरी की घटनाओं के बाद टीम के फिजियो कमलेश जैन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान गिल और गंभीर भी प्रमुख खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने से संतुष्ट नहीं हैं। —————————————————— भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज श्रीलंका दौरे पर बतौर नेट बॉलर जाएंगे; 15 अगस्त से सीरीज श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारियों को मजबूत करने के लिए BCCI ने टीम इंडिया के कैंप में चार नेट बॉलर्स को शामिल किया है। बोर्ड ने बुधवार को बताया कि हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपराज निगम अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे, ताकि उन्हें मैच जैसी परिस्थितियों में तैयारी का मौका मिल सके। पढ़ें पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

झारखंड PSC आंदोलन- प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार:शर्त रखी- CM मीडिया के सामने बात करें; 6 छात्रों का अनशन, अबतक 19 आरोपी गिरफ्तार

Next

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme