क्या आप बैटमैन हैं? राहुल ने दिया मजेदार जवाब:पसंदीदा BJP नेता का नाम बताया, कहा- आधी रात को आए PM के वीडियो सबसे अच्छे थे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कई रोचक सवालों के भी जवाब दिए। लाइव सेशन के दौरान उन्होंने पॉलिटिक्स के साथ-साथ निजी पसंद, मां सोनिया गांधी के पालतू कुत्ते ‘नूरी’, झारखंड के छात्र आंदोलन, पालतू जानवर और मजाकिया सवालों के भी जवाब दिए। सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पसंदीदा भाजपा नेता, संविधान को प्रभावित करने वाली विचारधाराएं जैसे कई मुद्दे शामिल रहे। राहुल गांधी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन से जुड़े उनके पसंदीदा मीम्स के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा- मुझे और बैटमैन को किसी ने साथ नहीं देखा
एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा- क्या आप बैटमैन हैं? इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा। उनके इस जवाब पर भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। भाजपा में आपका पसंदीदा नेता कौन है?
राहुल गांधी से एक यूजर ने पूछा कि भाजपा में उनका पसंदीदा नेता कौन है। इसके जवाब में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा- मैं उनके साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाता हूं। वह बहुत अच्छे हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ हैं। हेलो अंकल अमरिंदर। हम जानवरों के के मालिक नहीं हैं: राहुल राहुल गांधी ने AMA सेशन के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के पालतू कुत्ते ‘नूरी’ को भी कैमरे पर दिखाया। इसी बात पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि डॉग पैरेंट होने की सबसे अच्छी बात क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- मैं खुद डॉग पैरेंट नहीं हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जानवर हमारे साथ इस धरती पर रहते हैं, हम उनके मालिक नहीं हैं। उन्हें सम्मान, प्यार और स्नेह मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में नूरी का परिचय कराते हुए कहा कि यह उनकी मां का डॉग है और इसे वीडियो में दिखाने पर मां उनसे नाराज भी हो सकती हैं। सरकारों को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए एक यूजर ने झारखंड में हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। युवाओं से संवाद बढ़ाने की कोशिश
यह संवाद ऐसे समय हुआ है, जब राहुल गांधी हाल के दिनों में छात्रों और युवाओं से लगातार संपर्क बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों से मुलाकात की थी और सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार युवाओं से संवाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने AMA सेशन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका लिंक शेयर करते हुए युवाओं और जेन-जी से सवाल पूछने की अपील की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य राजनीतिक नेता भी युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।