राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है:हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। चीन की चर्चा होती है, लेकिन भारत के युवाओं के सामने उसकी ताकत कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। 2 तस्वीरें देखिए- राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का पल-पल अपडेट नीचे लगे ब्लॉग से जानिए…