Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

लुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा:पिता बोले- मूसेवाला की तरह गोलियों से छलनी किया, अंतिम संस्कार से इनकार

By देश | दैनिक भास्कर
August 8, 2026 2 Min Read
Comments Off on लुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा:पिता बोले- मूसेवाला की तरह गोलियों से छलनी किया, अंतिम संस्कार से इनकार
पंजाब के लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे हरजिंदर सिंह (25) 3 महीने पहले अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था। तब दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपियों ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह उनके बेटे को रास्ते में घेरकर 5 गोलियों से छलनी कर दिया। पिता जवाहर सिंह ने अगे कहा कि हरजिंदर उनका इकलौता बेटा था और उसके बहुत दोस्त थे। इस बीच सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। बता दें कि हरजिंदर की शुक्रवार रात दोस्त के घर के बाहर 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसकी कार को घेरकर रोक लिया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में क्या सामने आया… प्रॉपर्टी के साथ कपड़ों का काम करता था, बहन अमेरिका रहती मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वो प्रॉपर्टी ट्रेडिंग के साथ कपड़ों का काम भी करता था। उसकी एक बहन अमेरिका में रहती है। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। SHO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे टिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ------------------------ यही भी पढ़ें- लुधियाना में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:दोस्त के घर जाते वक्त घेरा, पहले मारपीट की, फिर फायरिंग; परिवार का इकलौता बेटा था लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां पर हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली में 8 दिन में महीने भर जितनी बारिश:राजस्थान-मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, बारिश-लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा खत्म

Next

भास्कर अपडेट्स:अमित शाह दो दिन के पुडुचेरी दौरे पर, सीएम रंगासामी ने स्वागत किया

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme