Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

हल्द्वानी की रेनू के बाल 8 फीट 10 इंच लंबे:दुनिया में सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया, यूक्रेन की आलिया नासिरोवा को पीछे छोड़ा

By देश | दैनिक भास्कर
August 8, 2026 3 Min Read
Comments Off on हल्द्वानी की रेनू के बाल 8 फीट 10 इंच लंबे:दुनिया में सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया, यूक्रेन की आलिया नासिरोवा को पीछे छोड़ा
हल्द्वानी की रेनू धरियाल ने अपने 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के चलते दुनिया में पहचान बनाई है। उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। इसके साथ ही रेनू का नाम प्रतिष्ठित जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उन्होंने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आलिया के बाल 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच लंबे थे। रेनू लंबे बालों को लेकर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। वह यूट्यूब चैनल के जरिए महिलाओं को बालों की देखभाल और घरेलू हेयर केयर के टिप्स देती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 2015 से बाल बढ़ाना शुरू किया और तब से उन्हें कटवाया नहीं है। अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची रिकॉर्ड की टीम रेनू के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हुई, जब जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम उनकी बालों की लंबाई मापने के लिए हल्द्वानी पहुंची। माप में उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई। इस उपलब्धि के साथ रेनू ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा को पीछे छोड़ दिया। आलिया के नाम 257.33 सेंटीमीटर लंबे बालों का रिकॉर्ड दर्ज था। 2015 से नहीं कटवाए बाल रेनू के मुताबिक, वह 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। उन्होंने तब से बाल नहीं कटवाए हैं। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसी सोच ने उन्हें बालों को लंबा करने के लिए प्रेरित किया। उनके बाल घने, काले और चमकदार हैं। इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है। जब उन्हें बालों को जमीन से दूर रखना होता है, तो वह उनकी बड़ी चोटी बना लेती हैं। धोने-सुलझाने में लगते हैं घंटे रेनू बताती हैं कि इतने लंबे बालों को संभालने के लिए धैर्य और नियमित देखभाल जरूरी है। बालों को धोने और सुलझाने में उन्हें कई घंटे लग जाते हैं। उनका कहना है कि वह बालों की देखभाल में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी रखती हैं। वह प्राकृतिक तरीकों को प्राथमिकता देती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह केमिकल-फ्री घरेलू हेयर ऑयल और शैंपू बनाने के तरीके भी शेयर करती हैं। महिलाओं से शेयर करती हैं ब्यूटी टिप्स रेनू सिर्फ लंबे बालों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वह कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। अपने प्लेटफॉर्म के जरिए वह दूसरी महिलाओं के साथ बालों और खूबसूरती से जुड़े टिप्स शेयर करती हैं। रेनू हल्द्वानी में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। उनके असाधारण रूप से लंबे बाल अब उनके लिए सिर्फ खूबसूरती की पहचान नहीं, बल्कि दुनिया में रिकॉर्ड बनाने की वजह भी बन गए हैं। ----------------- ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड में 2 साल का बकरा दे रहा दूध: चमत्कार समझ देखने पहुंच रहे लोग, डॉक्टर्स का दावा- हजार में से एक में ऐसा होना मुमकिन बकरी का दूध देना आम बात है, लेकिन देहरादून में एक बकरा रोज दूध दे रहा है। राजधानी के सेलाकुई क्षेत्र का दो वर्षीय बकरा 'बोरा' इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय निवासी राजेंद्र बिल्ला और बकरे के मालिक सुखपाल ने जब पहली बार उसके विकसित थनों से दूध निकाला तो दोनों हैरान रह गए। इसके बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और अब दूर-दूर से लोग इस अनोखे बकरे को देखने पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पुलिस बल प्रयोग के विरोध में आज जल सत्याग्रह:उज्जैन में 11 साल बाद आरती के अधिकार को लेकर प्रशासन और पंडा समिति आमने-सामने

Next

निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा:मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme