Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा:मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी

By देश | दैनिक भास्कर
August 8, 2026 3 Min Read
Comments Off on निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा:मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी
पंजाब में अश्लील फोटो मामले को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह ने मारपीट मामले में इंसाफ न मिलने पर लाइव सुसाइड करने की पोस्ट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- अगर मेरे परिवार के साथ हुई मारपीट केस में इंसाफ नहीं मिला तो इंटाग्राम पर लाइव जान दे दूंगा। निहंग ने कहा- घटना को आज 9 दिन हो चुके हैं। इस घटना में मेरी बाईं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इंसाफ नहीं मिला। जसदीप सिंह ने पोस्ट के जरिए पुलिस से अपनी कार वापस दिलाने और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है। बता दें कि निहंग जसदीप सिंह को बुड्ढा दल ने धार्मिक सजा देते हुए उसके ककार उतरवा दिए थे। इसके बाद दल के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि जसदीप अब निहंग बाणा या दुमाला धारण नहीं कर सकेंगे। अन्य निहंग जत्थेबंदियों से भी उन्हें अमृतपान न कराने की अपील की गई है। बुड्ढा दल के प्रवक्ता ने कहा कि जसदीप ने अपनी मर्जी से ककार उतारे हैं। वहीं, जसदीप का आरोप है कि उन्होंने अपनी इच्छा से सेवा नहीं छोड़ी, बल्कि प्रताड़ना के कारण मजबूर होकर ऐसा किया। उनका दावा है कि उन्हें जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा गया और ककार, बाना व शस्त्र जबरन उतरवाए गए। पहले पढ़िए निहंग ने क्या पोस्ट किया… अब जानिए क्या है पूरा मामला… आपत्तिजनक फोटो लीक हुई थी निहंग विवाद की शुरुआत तब हुई, जब विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर निहंग जसदीप सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि तस्वीरों में जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं। इसके बाद करीब 11 मिनट का वीडियो जारी कर 100 से ज्यादा क्लिप होने का दावा किया गया। बुड्ढा दल से मिली सजा ऑडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग में जसदीप ने नशे की हालत में गलती होने की बात कही। इसके बाद बुड्ढा दल ने उन्हें निहंग बाणा पहनने, दस्तार सजाने और पंथ की अगुवाई से रोकते हुए पंथ में रहकर सेवा करने का आदेश दिया। इसके बाद में जसदीप ने पॉडकास्ट में खुद को माफ किए जाने का दावा किया। बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की गई जसदीप सिंह का दावा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से सेवा नहीं छोड़ी, बल्कि प्रताड़ित किए जाने के कारण ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जसदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बुजुर्ग पिता जो शुगर के मरीज हैं, उनके साथ भी मारपीट की गई। जसदीप सिंह के अनुसार, उनके घर में केवल माता-पिता रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें घर पहुंचकर धमकियां दी गईं। निहंग ने ये भी कहा कि मैं जहां सेवा करने गया वहीं कार भी छोड़ी है, लेकिन अब लेने नहीं जाऊंगा, क्योंकि मुझे फिर पीटा जाएगा। SSP, DC और SDM को लिखित शिकायत जसदीप सिंह ने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उन्होंने कुछ नामित व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में एसएसपी, डीसी और एसडीएम को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है। बातचीत के दौरान उन्होंने एक और गंभीर दावा करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे वीडियो हैं जिनमें कथित तौर पर यह बात सामने आती है कि विक्की थॉमस से पांच करोड़ रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया। उत्तराखंड में निहंगों के मोर्चे को लेकर चर्चा में आए थे जसदीप जसदीप पहले उत्तराखंड में निहंगों के मोर्चे और बाद में मोहाली में सम्मान को लेकर चर्चा में आए थे। इसी दौरान निहंग विक्की थॉमस ने उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी। बुड्ढा दल ने विक्की थॉमस को भी धार्मिक सजा के तौर पर घोड़े की लीद उठाने की सेवा दी थी। --------------- यह भी पढ़ें- पंजाब- जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन सकेंगे:ककार उतारकर बुड्‌ढा दल को सौंपे; अश्लील फोटो पर मिली धार्मिक सजा पूरी नहीं की पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों में आए निहंग जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन सकेंगे। निहंग जसदीप ने बुड्‌ढा दल की धार्मिक सजा बीच में ही छोड़ दी। यही नहीं, अपने ककार तक उतारकर बुड्‌ढा दल को सौंप दिए। इसके बाद बुड्‌ढा दल के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि जसदीप अब कभी निहंग बाणा या दुमाला धारण नहीं कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें….
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

हल्द्वानी की रेनू के बाल 8 फीट 10 इंच लंबे:दुनिया में सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया, यूक्रेन की आलिया नासिरोवा को पीछे छोड़ा

Next

हरियाणा BJP अध्यक्ष का दावा-CJP प्रोटेस्ट में आतंकी भी शामिल:बोलीं- इस आंदोलन में महिला कॉन्स्टेबल की जान गई, दिल्ली पुलिस इसे बता चुकी झूठ

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme