Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विवादित बयान देने वाले मोहनदास गिरफ्तार:वीडियो में कहा था- प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आदेश देता

By देश | दैनिक भास्कर
August 10, 2026 2 Min Read
Comments Off on जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विवादित बयान देने वाले मोहनदास गिरफ्तार:वीडियो में कहा था- प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आदेश देता
केरल पुलिस ने सोमवार को राइट विंग पॉलिटिकल कमेंटेटर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया है। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस को मिली शिकायत में मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब चैनल पथरिका पर 24-25 जुलाई को वीडियो अपलोड किए। इनका उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना और अशांति फैलाना था। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में कहा- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में 'गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं', लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह इंचार्ज होते तो कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते, तो वे फायरिंग का आदेश देते। यूट्यूब चैनल की जांच, डिजिटल डिवाइस जब्त पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोहनदास को रविवार को कोच्चि में उनके घर से हिरासत में लिया गया था। उन्हें आधी रात को तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मोहनदास के यूट्यूब अकाउंट से जुड़ी जानकारी जुटाई है। पुलिस ने वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने में इस्तेमाल डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने फिलहाल मोहनदास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच आगे बढ़ने पर मोहनदास के खिलाफ कुछ और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। इनमें जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा करना जिससे दंगा भड़क सकता है, झूठे बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित अथवा प्रसारित करना और किसी भी संचार माध्यम से व्यक्ति को परेशान करने जैसे आरोप शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाने को कहा पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया ऑपरेटरों से विवादित वीडियो को हटाने का अनुरोध भी किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की भी जांच की जाएगी। थाने और कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई मोहनदास को रविवार को हिरासत में लिए जाने के दौरान उनके कोच्चि स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसे देखते हुए पुलिस तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन और संबंधित कोर्ट के आसपास भीड़ या प्रदर्शन की आशंका को लेकर सतर्क है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

सरफराज खान 2 साल बाद भारतीय टीम में शामिल:चोटिल साई सुदर्शन की जगह मौका मिला, गॉल टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे

Next

मोहाली में छात्रा से 48 घंटे में 2 बार गैंगरेप:बेहोशी की हालत में फेंका, फ्रेंडशिप से मना किया था; पर्ची में आरोपी का नाम-मोबाइल नंबर मिला

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme