Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

नाले में बही कार, 6 शव बरामद:गाड़ी में 11 लोग सवार थे, 2 कूदकर बाहर आए; राजगढ़ में बाकी को तलाश रही रेस्क्यू टीम

By देश | दैनिक भास्कर
August 10, 2026 2 Min Read
Comments Off on नाले में बही कार, 6 शव बरामद:गाड़ी में 11 लोग सवार थे, 2 कूदकर बाहर आए; राजगढ़ में बाकी को तलाश रही रेस्क्यू टीम
राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन पुरुष, दो महिला और तीन साल का बच्चा शामिल है। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। चारों शवों को सारंगपुर लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इनमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे थे। पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने गफलत में पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो नाले में बह गई। दो लोग तैरकर पानी से निकल आए। बाकी गाड़ी में ही फंसे रह गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसमें कोई नहीं मिला है। नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। देखिए, तीन तस्वीरें… रोकने के बाद भी ड्राइवर ने पानी में बढ़ाई कार प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने बताया कि पुल पर पानी भरा था। हमने कार ड्राइवर को रोका। उसे कहा कि आगे घुटने तक पानी भरा है। गाड़ी मत निकालो, लेकिन वह नहीं माना। रोड पर रेलिंग नहीं होने की वजह से गाड़ी नाले में जा गिरी। हादसे से बच निकले दोनों लोग डरे हुए हैं। वे बोल तक नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें मरने वालों के बारे में जानकारी नहीं दी है। टीआई राहुल रघुवंशी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद परिजन से संपर्क किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… नदी में डूबा मासूम, 20 मिनट CPR देता रहा पिता...VIDEO धार में पिता के सामने ही 7 साल का बेटा नदी में डूब गया। पानी से निकालने के बाद पिता करीब 20 मिनट तक बेटे को सीपीआर देते रहे ताकि उसकी सांसें लौट आएं लेकिन ऐसा न हो पाया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने शव के पोस्टमॉर्टम की बात कही तो पिता ने हाथ जोड़ लिए। अपने कलेजे के टुकड़े के शरीर को काटने से रो-रोकर मना करने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

नेपाली पीएम ने भारतीय राजदूत से मुलाकात की:पहली बार किसी विदेशी डिप्लोमेट से अकेले मिले; कुछ देर में चीनी राजदूत से मिलेंगे

Next

नाले में बही कार, 6 शव बरामद:गाड़ी में 11 लोग सवार थे, 2 कूदकर बाहर आए; राजगढ़ में बाकी को तलाश रही रेस्क्यू टीम

हाल की खबरें

  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत
  • फर्स्ट AC कोच में चूहे ने पूर्व अफसर को काटा:नाक से खून आने पर ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में मची चीख-पुकार; रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme