Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने पी बीड़ी:बैग में तंबाकू-कैप्सूल मिले, बोला- पेन ड्राइव में गुरबाणी के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी थे

By देश | दैनिक भास्कर
August 11, 2026 3 Min Read
Comments Off on जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने पी बीड़ी:बैग में तंबाकू-कैप्सूल मिले, बोला- पेन ड्राइव में गुरबाणी के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी थे
जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने बीड़ी पी। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और कैनफोर्स कैप्सूल मिले। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में उससे पूछताछ की गई। उसे फर्श पर बैठाया गया। इसका वीडियो सामने आया है। पूछताछ के दौरान उसने गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। समिति ने उसके मोबाइल और सामान की भी जांच की। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास 7-8 पेन ड्राइव थीं, जिनमें कुछ में गुरबाणी और गाने, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो थे। इसके बाद उससे कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई और आगे किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी न करने की बात लिखने को कहा गया। ग्रंथी ने कहा कि उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही। ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… 6 अगस्त को सेवा के लिए गुरुद्वारा पहुंचा था ग्रंथी वीडियो में बातचीत के दौरान ग्रंथी ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को जालंधर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए आया था। उसने स्वीकार किया कि गुरुद्वारा परिसर में उसने बीड़ी पी थी। उसने बताया क समिति ने उसके मोबाइल फोन समेत सामान की जांच की। पेन ड्राइव में आपत्तिजनक वीडियो मिले इस दौरान उसके बैग से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और नशीला सामान मिला। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास करीब 7-8 पेन ड्राइव थीं। कुछ पेन ड्राइव में गुरबाणी और गाने थे, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो भी थे। उसने बताया कि समिति ने उसके ककार उतार दिए। इसके बाद उसने कहा कि वह आगे न तो गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी करेगा और न ही ककार धारण करेगा। ग्रंथी से कागज पर गलती लिखवाई वीडियो में किरपाल सिंह को फर्श पर बैठाकर कुछ लोग उससे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। उससे पूछा गया कि वह गुरुद्वारा साहिब में कब ड्यूटी करने आया था और उससे क्या गलती हुई है। पूछताछ के बाद युवक से कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई। साथ ही उससे आगे किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी नहीं करने की बात लिखने को कहा गया। दबाव बनाने के सवाल पर युवक ने क्या कहा बातचीत के दौरान उससे पूछा गया कि क्या उससे यह लिखवाने या बयान देने के लिए किसी तरह का दबाव बनाया गया है। ग्रंथी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उस पर किसी ने दबाव नहीं डाला और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही है। पिता से फोन पर बात होने का दावा ग्रंथी ने बताया कि उसका मोबाइल, पावर बैंक और बाकी सामान उसे वापस दे दिया गया है। उसके पिता से भी फोन पर बात हो चुकी है। लास्ट में युवक ने गुरु साहिब और संगत के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह आगे ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने यह भी कहा कि वह अपना सामान लेकर सही-सलामत वहां से जा रहा है। अगर आगे उसे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद उसकी होगी। व्यक्ति बोला- इसे ड्यूटी पर न रखा जाए वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर किरपाल सिंह भविष्य में किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी करने पहुंचे तो उसे ड्यूटी पर न रखा जाए। वीडियो में यह भी दावा किया किया गया कि किरपाल सिंह का बाणा भी उतार दिया गया।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

चन्नी की नहीं चली तो बाजवा ने मोर्चा संभाला:राहुल गांधी को लिखे लेटर में लिखा- गुटबाजी-मनमुटाव पर हमारी बात सुनें, फिर फैसला लें

Next

UP में पानी और जमीन पर दौड़ने वाला ‘हनुमान रथ’:कीमत- 3 करोड़, अंधेरे में देखने वाले कैमरे; पहली बार बाढ़ में इस्तेमाल होगा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme