जालंधर- शादी की जिद पर दीवार पर पटका सिर:गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में खुलासा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा
जालंधर के गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात से गुस्साए युवक ने उसका सिर दीवार पर पटक दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह उसके साथ सिर्फ लिव-इन में रहना चाहता था। उसके पिता शिवसेना के नेता हैं। युवती की बहन दीपिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिका की बेरहमी से हत्या की गई। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पैर मुड़े हुए थे। आरोपी विशु डींगरा 2 साल से बहन के पीछे पड़ा था। वह डेढ़ लाख रुपए ठग चुका था। ज्योतिका शर्मा का सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में शव मिला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी विशु डींगरा को मंगलवार को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद जालंधर के ही किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में अकेली बची बड़ी बहन दीपिका ने छोटी बहन ज्योतिका की चिता को मुखाग्नि दी। मृतका की बड़ी बहन ने ये बातें कहीं… SHO बोले- आरोपी से पूछताछ जारी थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO जतिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें… जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:सिर पर चोट, खून बिखरा हुआ था; रात युवक साथ में ठहरा, बीयर भी पी जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली है। वह पिछले 2 दिन से होटल में रुकी थी। सोमवार सुबह होटलकर्मी उसे चाय देने गए तो उसने गेट नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई और होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया। जिसके बाद युवती अंदर मरी हुई मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। 3 जगह पर खून भी बिखरा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…