Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

18 साथियों की शहादत ने दिलाई जुवैर हिल पर जीत:कैप्टन खान बोले- कारगिल युद्ध का हर पल ताजा; चोटी पर तिरंगा फहराकर ही माने

By देश | दैनिक भास्कर
August 13, 2026 6 Min Read
Comments Off on 18 साथियों की शहादत ने दिलाई जुवैर हिल पर जीत:कैप्टन खान बोले- कारगिल युद्ध का हर पल ताजा; चोटी पर तिरंगा फहराकर ही माने
कारगिल युद्ध को 27 साल बीत चुके हैं, लेकिन मेरे लिए उस जंग का हर पल आज भी उतना ही ताजा है। ये कहना है भिंड निवासी कैप्टन बादशाह खान का, जिन्होंने कारगिल युद्ध में जुवैर हिल पर कब्जे की लड़ाई लड़ी थी। कैप्टन बादशाह खान युद्ध की यादों की तस्वीर को शब्दों में बयां करते हुए कहते हैं- इस लड़ाई को जीतना आसान नहीं था, क्योंकि 5.5 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ी पर 12 घंटे की चढ़ाई में 80 जवानों में से सिर्फ 40 ही चोटी तक पहुंच सके थे। आंखें बंद करता हूं तो दुश्मन की गोलियों की आवाज और साथियों के साथ चोटी पर तिरंगा फहराने का वह दृश्य सामने आ जाता है। वह सिर्फ पहाड़ पर कब्जे की लड़ाई नहीं थी, बल्कि हर कदम पर जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेने की जंग थी। शाम पांच बजे शुरू हुई चढ़ाई, 12 घंटे तक बढ़ते रहे 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन बादशाह खान कहते हैं- मैं उस समय 22 ग्रेनेडियर्स में तैनात था। उस रात हमारी असली परीक्षा थी। तत्कालीन लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह के नेतृत्व में चार्ली एचएमसी कंपनी को जुवैर हिल पोस्ट पर कब्जे का लक्ष्य मिला। हमने शाम करीब 5 बजे चढ़ाई शुरू की। चढ़ाई आसान नहीं थी। कई जगह रस्सियों के सहारे ऊपर बढ़ना पड़ा। बर्फीली पहाड़ी पर पैर जमाना मुश्किल था। ठंड इतनी ज्यादा थी कि पैरों की हालत खराब हो रही थी। इसके बावजूद हम रुकना नहीं चाहते थे। हमें पता था कि एक बार रुक गए तो शरीर भी जवाब दे सकता है और दुश्मन को हमारी स्थिति का पता चल सकता है। करीब 12 घंटे तक हम लगातार ऊपर बढ़ते रहे। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सैनिक चोटी से स्नाइपर फायर कर रहे थे। गोलियां हमारे आसपास से निकल रही थीं। हर आवाज के साथ मौत का खतरा था, लेकिन हमारे जवानों का हौसला उससे कहीं ज्यादा मजबूत था। हमारे जवान एलएमजी और दूसरे हथियारों से जवाब देते हुए आगे बढ़ रहे थे। हमारा मकसद साफ था- चोटी तक पहुंचना और वहां तिरंगा फहराना। ‘नारा-ए-तकबीर’ की आवाज ने पाक सेना को कर दिया भ्रमित जंग के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसे मैं आज तक नहीं भूल पाया हूं। हमारी तरफ से आर्टिलरी फायर हो रहा था। उसी दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह ने जोर से नारा लगाया- नारा-ए-तकबीर। हम जवानों ने जवाब में जोर से कहा- अल्लाह हू अकबर। कुछ पल के लिए पाकिस्तानी सैनिक भ्रमित हो गए। उन्हें लगा कि शायद उनकी तरफ से कोई बैकअप टीम आ रही है। हमारे लिए यही कुछ पल बेहद महत्वपूर्ण थे। दुश्मन की तरफ से फायरिंग में जो भ्रम पैदा हुआ, उसने हमें संभलने और आगे बढ़ने का मौका दे दिया। युद्ध में कई बार कुछ सेकंड भी पूरी बाजी पलट सकते हैं। उस समय हमारे लिए भी यही हुआ। हमने खुद को संभाला और आगे बढ़ते रहे। गोला-बारूद खत्म होने लगा तो समझ आया- जंग कितनी कठिन है जुवैर हिल पर पहुंचने की लड़ाई में एक समय ऐसा भी आया, जब हमारा गोला-बारूद खत्म होने लगा। स्थिति बेहद कठिन थी, लेकिन हमारे कमांडर और जवानों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह ने अपनी राइफल की मैग्जीन से गोलियां निकालकर जेब में रख ली थीं। उनका मकसद साफ था कि अगर हालात और बिगड़े तो ये गोलियां हमारे ही काम आएंगी और दुश्मन के हाथ नहीं लगेंगी। हम जानते थे कि पीछे हटने का मतलब दुश्मन को फिर से मजबूत होने का मौका देना है। इसलिए हर जवान अपनी पूरी ताकत लगाकर आगे बढ़ रहा था। हेलिपैड पर कब्जा किया, पत्थरों से बनाई अस्थायी पोस्ट जुवैर हिल पर पाकिस्तानी सेना ने हेलिपैड बना रखा था। वहां पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर अपने जवानों को उतार रहे थे। इस हेलिपैड का इस्तेमाल कर दुश्मन अपनी स्थिति मजबूत कर रहा था। 12 घंटे की मेहनत के बाद चोटी पर पहुंचते ही सबसे पहले हमने हेलिपैड पर कब्जा किया। वहां मौजूद पत्थरों से अस्थायी पोस्ट तैयार की। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि इससे दुश्मन की सप्लाई और मजबूती दोनों पर असर पड़ा, लेकिन इस जीत की कीमत भी बहुत बड़ी थी। जुवैर हिल पोस्ट पर कब्जे की लड़ाई में 22 ग्रेनेडियर के 18 जवान शहीद हुए। कई साथी घायल हुए। हमने अपनी आंखों के सामने अपने साथियों को खोया, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं छोड़ी। घायल होकर भी लड़ते रहे शमशाद खान और जाकिर हुसैन इस लड़ाई में मेहगांव के लांस नायक शमशाद खान भी हमारे साथ थे। वे घायल होकर गिरे, लेकिन आखिरी समय तक लड़ते रहे और शहीद हो गए। उनका साहस आज भी मुझे याद है। हरियाणा के नायक जाकिर हुसैन का एक हाथ लड़ाई के दौरान अलग हो गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। वे एक हाथ से ही एलएमजी चलाकर दुश्मन को जवाब देते रहे। एलएमजी संभाल रहे उनके साथी रियासत अली भी इस लड़ाई में शहीद हुए। उन साथियों को याद करता हूं तो आज भी मन भारी हो जाता है। हमने सिर्फ एक चोटी नहीं जीती थी, हमने अपने साथियों की शहादत के बल पर तिरंगा वहां पहुंचाया था। तिरंगा फहराया तो लगा सारी तकलीफ खत्म हो गई जब हम जुवैर हिल की चोटी पर पहुंचे और वहां तिरंगा फहराया, उस पल की खुशी शब्दों में बताना मुश्किल है। कई घंटे की चढ़ाई, बर्फ, ठंड, गोलियां, घायल साथी और मौत का डर, सब कुछ उस एक पल के सामने छोटा लग रहा था। मैंने उस समय यही महसूस किया कि हम सिर्फ अपने लिए नहीं लड़ रहे थे। हमारे पीछे पूरा देश खड़ा था। हर जवान के मन में सिर्फ एक बात थी- तिरंगा नीचे नहीं झुकना चाहिए। आज जब भारत-पाकिस्तान युद्ध की बात आती है तो मेरी आंखों के सामने का​रगिल युद्ध का दृश्य दिखता है। आंखों के सामने जुवैर हिल की वही बर्फीली चोटी आ जाती है। मुझे अपने उन साथियों की याद आती है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मैं गर्व से कहता हूं कि हम उस जंग के गवाह थे। हमने दुश्मन की गोलियों का सामना किया। बर्फीली पहाड़ियों पर चढ़ाई की और आखिरकार जुवैर हिल पर तिरंगा फहराया। हमारे लिए वही सबसे बड़ी जीत थी। 300 में से 80 जवान चुने, 40 ही चोटी तक पहुंच सके आगे की कहानी सुनाते हुए कैप्टन खान कहते हैं- टीम में करीब 300 जवान थे। हम सभी मुस्लिम थे। जुवैर हिल पर चढ़ाई के लिए इनमें से 80 जवानों को चुना गया था। हमें दो दिन की विशेष ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया। इसके बाद हम हथियार और गोला-बारूद लेकर 5.5 हजार फीट ऊंची पहाड़ी की तरफ बढ़े। जैसे-जैसे पहाड़ी के करीब पहुंचे, चारों तरफ गोलियों और बमबारी की आवाजें सुनाई देने लगीं। रस्सियों के सहारे हम ऊपर चढ़ रहे थे। हथियार और गोला-बारूद के साथ इतनी ऊंचाई पर चढ़ना बेहद मुश्किल था। गोलियां चलने के दौरान कई जवान घायल होकर वहीं गिर जाते थे। 80 जवानों में से करीब 40 ही चोटी तक पहुंच सके। सबसे मुश्किल पल वह था, जब अपने साथी को गोली लगने के बाद तड़पता हुआ वहीं छोड़कर आगे बढ़ना पड़ता था। मन कहता था कि साथी को उठाकर साथ ले जाएं, लेकिन हालात इसकी इजाजत नहीं देते थे। हमारा एक ही लक्ष्य था- किसी भी कीमत पर चोटी पर कब्जा करना। फायरिंग के बीच हम बचते-बचाते रस्सियों पर लटककर आगे बढ़ रहे थे। भारी जूतों में पैरों में पसीना आता था। जैसे ही कुछ देर रुकते, वही पसीना बर्फ बन जाता। कई घंटे तक पैर बर्फ में रहने से उनमें घाव हो गए। पैरों के घाव आज भी कारगिल की याद दिलाते हैं कैप्टन बादशाह खान कहते हैं- उस समय हुए घावों का दर्द आज भी मेरे पैरों में महसूस होता है। जब कभी ये दर्द उठता है तो मुझे जुवैर हिल की वह चढ़ाई लड़ाई याद आ जाती है। मेरे लिए 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं है। जब भी तिरंगा लहराता देखता हूं तो मुझे जुवैर हिल की वह बर्फीली चोटी याद आती है। मुझे वे साथी याद आते हैं, जो मेरे साथ उस चोटी की ओर बढ़े थे और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे गए। हमने उस दिन सिर्फ एक चोटी पर कब्जा नहीं किया था। हमने अपने साथियों की शहादत के बीच तिरंगा वहां पहुंचाया था। आज भी जब उस जंग को याद करता हूं तो मेरे मन में यही बात आती है- देश सबसे पहले है और तिरंगा कभी नहीं झुकना चाहिए।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा:नए शिक्षा मंत्री से बदलाव की उम्मीद नहीं, दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील

Next

राहुल बोले-BJP-RSS मनुवादी सोच को बढ़ावा दे रही:खड़गे की रैली के शुद्धिकरण से संविधान का अपमान; देश के हर जिले में सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme