कॉकरोच विवाद, CJI बोले- मेरी टिप्पणी का गलत इस्तेमाल हुआ:युवाओं को भटकाने की कोशिश, अदालती कार्यवाही की क्लिप वायरल करने पर चिंता जताई
कॉकरोच विवाद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा, ‘उनकी मौखिक टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया और देश के युवाओं को भटकाने के लिए गलत मंशा से इस्तेमाल किया गया।’ उन्होंने सोशल मीडिया पर अदालती कार्यवाही की क्लिप बिना पूरे संदर्भ के वायरल करने पर चिंता जताई। जो बात कही ही नहीं गई, उसे ऐसे पेश किया जाता है, वह कही गई है। उनका बयान ऐसे समय आया जब कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म हो गया है और वह जंतर-मंतर 2.0 शुरू करने की योजना बना रही है। दरअसल यह पूरा विवाद जस्टिस सूर्यकांत के 15 मई के सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान, फर्जी डिग्री वाले कुछ व्यक्तियों की तुलना "कॉकरोच" से करने के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद, अभिजीत दीपके ने ऑनलाइन कॉकरोच जनता पार्टी बनाई थी। खबर अपडेट हो रही है