Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

टीचरों की कमी पर लखनऊ में सड़क पर उतरे जेन-अल्फा:जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया, प्रिंसिपल बोले- मुझे शर्म आ रही

By देश | दैनिक भास्कर
August 14, 2026 3 Min Read
Comments Off on टीचरों की कमी पर लखनऊ में सड़क पर उतरे जेन-अल्फा:जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया, प्रिंसिपल बोले- मुझे शर्म आ रही
लखनऊ के पारा में शुक्रवार को जेन अल्फा स्टूडेंट्स ने आगरा एक्सप्रेसवे से लिंक रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए। वह गाड़ी से उतरकर छात्रों से मिले। बातचीत करके उन्हें समझाया और स्कूल वापस ले गए। सड़क पर जाम लगाने वाले छात्र मोहान रोड पर बने सर्वोदय विद्यालय के थे। जो समाज कल्याण विभाग से ही संचालित होता है। छात्र नारेबाजी करते हुए विद्यालय में टीचरों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन से करीब 1 घंटे तक सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। छात्र जहां प्रदर्शन कर रहे थे, आगरा एक्सप्रेसवे यहां से केवल 1 किमी दूर है। मोहान रोड स्थित सर्वोदय विद्यालय में इस समय करीब 450 छात्र पढ़ रहे हैं। यहां पर बच्चों के रहने-खाने और पढ़ाई की सुविधा पूरी तरह फ्री रहती है। 3 तस्वीरें देखिए… छात्रों का जाम खुलवाने में पुलिस भी जूझी छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके विद्यालय में पर्याप्त टीचर नहीं हैं। टीचरों की कमी के कारण सभी कक्षाओं की पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में जल्द से जल्द टीचरों की भर्ती की जाए ताकि उनकी पढ़ाई सही से चल सके। जाम की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया गया। पुलिस को इस दौरान करीब 1 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों के सड़क पर आने के करीब 1 घंटे बाद 1:20 बजे सड़क को खाली कराया जा सका। मंत्री के सामने बच्चों को बैठाया गया छात्रों को विद्यालय प्रशासन की मदद से विद्यालय के अंदर ले जाया गया। वहां पर समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी पहुंच गए। उनके सामने हॉल में प्रिंसिपल विनोद कुमार ने छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि आपने अपनी बात रखी, यह अच्छी बात है लेकिन इस तरह से रखी, यह अच्छा नहीं कहा जा सकता। खेल के सामान, लाइब्रेरी न जा पाने की शिकायत विद्यालय के ऑडिटोरियम में सैकड़ों छात्रों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से विद्यालय में खेलकूद के सामान की कमी, खराब बिजली व्यवस्था, लाइब्रेरी का इस्तेमाल नहीं कर पाने, साफ-सफाई सहित अन्य समस्याएं बताईं। नीट और जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में केमिस्ट्री के अध्यापक की कमी बताई। इस पर असीम अरुण ने छात्रों को सब ठीक कराने का भरोसा दिया। मंत्री बोले- आप लोगों का जाम लगाना देखकर बुरा लगा मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि आपकी बात सुनकर यहां नहीं आया, मैं तो कन्नौज जा रहा था। देखा कि जाम लगा है। तब पता चला कि आप लोगों ने जाम लगाया है तो देखकर बुरा लगा। खैर, मैंने आप लोगों से बात की तो आप अंदर आ गए। यह अच्छा रहा। मंत्री ने कहा- समाज कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ में 2 सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए पिछले साल अतिथि वक्ताओं की व्यवस्था की गई थी। किसी कारण से हाईकोर्ट से इसमें रोक लग गई। इस मामले में 17 अगस्त की तारीख लगी है। बच्चों की समस्या, हमारी समस्या है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- डीएम ऑफिस जा रहे 300-बच्चों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा:हमीरपुर में तिरंगा लेकर 6 किमी चले, खराब सड़क की शिकायत करने जा रहे थे हमीरपुर में सड़क नहीं बनने पर मंगलवार सुबह 10 बजे छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर डीएम से मिलने उनके ऑफिस जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने सभी को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया। इस पर बच्चे दौड़कर अंदर जाने लगे, तो पुलिस ने उनको पकड़कर गेट से बाहर कर दिया। (पूरी खबर पढ़िए)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग:कार पर गोली मारी, CCTV में दिखा युवक; सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा दी थी

Next

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस रद्द:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी; 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में दिया था बयान

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme