Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

बैंकॉक में 28 घंटे से फंसे भारत के 200 लोग:MP के भी कई यात्री; एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस लौटना था; तकनीकी खराबी आई

By देश | दैनिक भास्कर
August 14, 2026 3 Min Read
Comments Off on बैंकॉक में 28 घंटे से फंसे भारत के 200 लोग:MP के भी कई यात्री; एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस लौटना था; तकनीकी खराबी आई
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत के 200 लोग गुरुवार शाम से फंसे हैं। वे एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। उनका कहना है कि एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया। कभी 2 तो कभी 4 घंटे फ्लाइट डिले बताई जा रही है। इस तरह 28 घंटे बीत चुके हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली है। शाम 4 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे, फ्लाइट अभी तक नहीं मिली यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4-5 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचे थे। हम बहुत परेशान हैं। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कोई दूसरी फ्लाइट अरेंज नहीं की जा रही है। एअर इंडिया के किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की है शुक्रवार को सिर्फ चेक इन और चेक आउट ही कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। सब नौकरीपेशा हैं। घंटों से परेशान हो रहे हैं। कभी एयरपोर्ट तो कभी होटल में भेज रहे इंदौर की दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ घूमने आई थीं। गुरुवार की शाम 5.30 बजे बैंकॉक से वापसी की एअर इंडिया की फ्लाइट थी। यह फ्लाइट दिल्ली के लिए थी। शाम 6 बजे बोर्डिंग किया और 6.15 बजे रन-वे पर आ गए। सभी पैसेंजर फ्लाइट सनसेट का वीडियो बना रहे थे। तभी कुछ देर में ही फ्लाइट वापस रनवे पर पहुंची। केबिन की लाइट ऑन हुई तो क्रू मेंबर्स से पूछा कि क्या हुआ? उन्होंने तकनीकी खराबी आने का हवाला दिया और अपडेट लेने की जानकारी दी। गुरुवार रात 8.30 बजे तक फ्लाइट में बैठाकर रखा गया था। आधे घंटे के बाद फ्लाइट से उतारा और एयरपोर्ट पर पहुंचे। यात्रियों ने जानकारी दी कि रात 11.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुछ देर बाद फ्लाइट अगले दिन तक रद्द रहने की बात कही गई। रात 12 बजे की होटल की व्यवस्था एअर इंडिया ने ही होटल की व्यवस्था की। जहां रात 12 बजे पहुंचे। आज, शुक्रवार को शाम 5.30 बजे की फ्लाइट होने की बात कही। दोपहर 1.30 बजे एयरपोर्ट पर वापस आए। तीन से चार घंटे तक इंतजार करने के बाद कहा गया कि शाम 7.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। मौजूदा एयर प्लेन में तकनीकी खराबी होने की वजह से यात्रियों ने एअर इंडिया से दूसरे प्लेन से भारत भेजने की मांग भी की। कई यात्री ऐसे हैं, जो दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए। एअर इंडिया बोला- ऑपरेशनल कारणों से बदला शेड्यूल एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में कहा कि बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 का शेड्यूल परिचालन (Operational) कारणों से बदला गया है। कंपनी के मुताबिक फ्लाइट अब 14 अगस्त को बैंकॉक समयानुसार शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एअर इंडिया ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताया है। ई-मेल में देरी का कारण ऑपरेशनल रीजन बताया गया है, तकनीकी खराबी का उल्लेख नहीं किया गया। ------------- यह खबरें भी पढ़ें फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी; एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने की घटना में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स जांच के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस वजह से 4 सेकंड तक विमान पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया था। पढ़ें पूरी खबर एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था; दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। DGCA ने फिलहाल प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सुखबीर बादल को गुरुग्राम मेदांता लाया गया; घोड़ी के चक्कर में ₹5 लाख गंवाए; बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 50 टांके

Next

राष्ट्रपति बोलीं- सिंधु जल संधि निलंबित करना सही कदम:इसका फायदा हमारे किसानों को होगा; स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्र के नाम संदेश दिया

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme