Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कारोबारी के घर में घुसकर पत्नी की हत्या:पठानकोट में सिर में रॉड मारी, चेहरे-गर्दन पर सरिया; चीखें सुन पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा

By देश | दैनिक भास्कर
August 17, 2026 3 Min Read
Comments Off on कारोबारी के घर में घुसकर पत्नी की हत्या:पठानकोट में सिर में रॉड मारी, चेहरे-गर्दन पर सरिया; चीखें सुन पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा
पठानकोट में बदमाशों ने 75 साल की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से वार किए। चेहरे और गर्दन पर सरिए से हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी, जबकि उनके पति और बेटा दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान घर से उनकी चीखें सुनाई दीं। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह लहूलुहान हालत में मिलीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में आरोपियों के छत के रास्ते घर में घुसने की आशंका है। वारदात के बाद घर में लगा CCTV कैमरा और DVR भी उखड़ा मिला। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… पूर्व पार्षद ने पुलिस पर लगाए आरोप हत्याकांड के बाद पठानकोट के वार्ड नंबर-15 में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नशे की बढ़ती समस्या के चलते आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पूर्व पार्षद रामपाल विक्की ने घटनास्थल पर प्रशासन को घेरते हुए कहा कि उन्होंने दोपहर में ही पुलिस को मोहल्ले में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक देर रात तक मोहल्लों में घूमते रहते हैं और बंद घरों तथा अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घरों की रेकी करते हैं। विक्की ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि नशे के आरोप में पकड़े गए लोग जल्द ही छूटकर वापस आ जाते हैं। उन्होंने पुलिस से नशे और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सामान्य चोरी का नहीं लगता। आशंका है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपियों ने पहचान उजागर होने या विरोध करने के डर से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। लोगों ने गलियों में पैदल और बाइक से पुलिस गश्त शुरू करने की मांग की है। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पठानकोट के SP (D) जगदीश अत्री, CIA इंस्पेक्टर मनदीप सल्गौत्रा और स्थानीय थाना प्रभारी दविंदर काश्नी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से उंगलियों के निशान, खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। SP जगदीश अत्री ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे घरथौली मोहल्ले में बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मामले में FIR दर्ज की जा रही है। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी महिला की हत्या के इरादे से ही घर में दाखिल हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। घर के सामान की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि लूटपाट हुई है या नहीं। SP के अनुसार, परिवार ने फिलहाल किसी व्यक्ति पर शक नहीं जताया है। पुलिस रंजिश, लूट और नशे समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

आज का एक्सप्लेनर:अमित मालवीय की छुट्टी क्यों हुई, गोयल-ईरानी की एंट्री के मायने; नितिन नवीन की नई टीम से जुड़े 6 सवालों के जवाब

Next

भास्कर अपडेट्स:गुजरात पुलिस ने 1,090 साइबर अपराधों से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया; ₹1,071 करोड़ के अवैध लेनदेन का मामला

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme