Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

दीपके के गांव में स्कूल की मरम्मत शुरू:दो दिन पहले वीडियो बनाकर गिनाई थीं कमियां; CCTV और टॉयलेट का काम चालू

By देश | दैनिक भास्कर
August 17, 2026 3 Min Read
Comments Off on दीपके के गांव में स्कूल की मरम्मत शुरू:दो दिन पहले वीडियो बनाकर गिनाई थीं कमियां; CCTV और टॉयलेट का काम चालू
महाराष्ट्र के हिंगोली में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ये काम दीपके के स्कूल का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की कमी का वीडियो बनाने के दो दिन बाद शुरू हुआ। दरअसल, दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल का दौरा किया था। वे अपनी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत करने वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर क्लासरूम की टूटी खिड़कियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर किया था। अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की। पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत का काम दीपके के दौरे के तुरंत बाद स्थानीय ग्राम पंचायत सक्रिय हुई और सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया। संतुक पिंपरी के सरपंच विजय पुरी ने मीडिया से कहा, “ दीपके स्कूल आए और उन्होंने यहां की सुविधाएं देखीं। उनके बताए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कमियों पर हमने काम शुरू कर दिया है।” उन्होंने बताया, “क्षतिग्रस्त खिड़कियां बदली जा रही हैं और खराब CCTV कैमरों को भी बदला जा रहा है। नई खिड़कियों के फ्रेम लगाए जा रहे हैं।” सरपंच विजय पुरी ने ये भी कहा कि स्कूल के टॉयलेट में पानी की कमी की समस्या भी थी। उन्होंने बताया, “हमने वॉशरूम में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर दी है।” बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से रविवार को मौत हो गई थी। CJP के मुताबिक, मफीक 13 अगस्त को अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के 'स्कूल ठीक करो' अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें पीटा। CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। सोमवार को CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका के साथ में प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात की। उनके साथ विजय मल्लांगी, अंकित भारद्वाज, आकाश प्रेम और सुधीर सांगवान मौजूद थे। परिवार ने कहा कि वह आर्थिक मुआवजा नहीं चाहता। उसकी मांग है कि गरीब गांव के बच्चों के लिए उचित सरकारी स्कूल बनाया जाए और पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। CJP ने प्रशासन के सामने 4 मांगें रखी CJP ने प्रशासन के सामने चार मांगें रखी हैं। इनमें सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करना और हमले के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को न्याय के दायरे में लाना शामिल है। पार्टी ने पुलिस की कथित मिलीभगत, लापरवाही और गलत कार्रवाई के आरोपों की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की भी मांग की है। पार्टी ने अब्दुल हफीज और उनके परिवार को चौबीसों घंटे सुरक्षा देने की मांग भी की है। चौथी मांग में परिवार की ओर से आर्थिक मुआवजा लेने से इनकार का सम्मान करते हुए अब्दुल के दिवंगत पिता के नाम पर सरकारी स्कूल बनाने की बात कही गई है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले-वोटर सरकार चुनता था, अब सरकार वोटर चुनती है:CJP को सियासी पार्टी नहीं बनाएंगे, पार्टी बनी तो आसानी से तोड़ दी जाएगी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके कुछ महीनों से अपने आंदोलनों को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद इन दिनों दीपके सीजेपी के भविष्य, कोर कमेटी और आगे के आंदोलनों की रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:मनप्रीत बादल-संदीप पाठक BJP की नेशनल टीम में; कारोबारी ने खुद को गोली मारी; बेटे को रस्सी से बांध थाने ले गया पिता

Next

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से 253 लोग हिरासत में लिए; इनके पास पाकिस्तान में बने ग्रेनेड मिले

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme