Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

शाह बोले- कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना तुष्टीकरण:1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया, उसे मोदी ने सुधारा

By देश | दैनिक भास्कर
August 20, 2026 2 Min Read
Comments Off on शाह बोले- कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना तुष्टीकरण:1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया, उसे मोदी ने सुधारा
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ दो पैरा गाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टिकरण है। शाह ने कहा- देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। 1937 में जो कांग्रेस ने फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने आजादी के 80 साल बाद सुधारा है। देश की जनता उसका विरोध नहीं सहेगी। दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बुधवार को कहा था कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो पैरा गाए जाएंगे। इसमें कुल 6 पैरा हैं। नितिन नबीन ने कहा था- कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई शाह से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कांग्रेस के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है। कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई है। नबीन ने कहा कि यह फैसला उन शहीदों का अपमान है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान इस गीत को अपने मन में रखकर देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम के पूरे संस्करण को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद विवाद हुआ कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम पर कांग्रेसी नेताओं के व्यवहार को लेकर विवाद हो रहा है। भाजपा का आरोप है कि गीत के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष ने गीत रुकवाने की कोशिश की थी। 29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल सजा वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदेमातरम् रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदेमातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

डॉक्टरों को एक यूनिक ID मिलेगी:नेशनल मेडिकल कमीशन का प्रस्ताव, एक रजिस्ट्रेशन से कहीं भी प्रैक्टिस कर पाएंगे; मरीज भी देख सकेंगे डिजिटल रिकॉर्ड

Next

शाह बोले- कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी:उन्होंने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया और विभाजन की नींव डाली

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme