राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे:CJP प्रोटेस्ट में घायल प्रदर्शनकारी को लेकर पहुंचे, FIR दर्ज करने की मांग
राहुल गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल ने संसद के मानसून सत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे को उठाया था और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है। नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP का 20 जून से जंतर-मंतर प्रदर्शन शुरू हुआ था। सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। 20 जुलाई के संसद मार्च में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई थी। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। शिकायत करने पहुंच राहुल की 4 तस्वीरें… 29 जुलाई: राहुल ने संसद में कहा था- गृहमंत्री ने छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया राहुल गांधी ने संसद में अपनी स्पीच में आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री ने गोली और पैलेट गन चलाने की अनुमति दी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे गंभीर और निराधार आरोप बताते हुए राहुल से माफी की मांग की।
राहुल ने ये भी कहा, 'मैंने कई छात्रों से बातचीत की। खासकर लवली नाम की एक 18 साल की छात्रा से। राहुल ने उसी बातचीत का हवाला देते हुए 'इडियट' और 'अंधभक्त' वाले उदाहरण दिए। सत्ता पक्ष ने इसे असंसदीय बताया। स्पीकर ओम बिड़ला ने इन शब्दों को कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया। राहुल गांधी के धरने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…