Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

हेडिंग्ले टेस्ट-उस्मान ने दूसरे दिन 5 विकेट लिए:53 साल बाद यहां ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड को 195 रन की बढ़त

By poltix_INS_admin
August 21, 2026 2 Min Read
Comments Off on हेडिंग्ले टेस्ट-उस्मान ने दूसरे दिन 5 विकेट लिए:53 साल बाद यहां ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड को 195 रन की बढ़त

हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के स्पिनर अली उस्मान ने 5 विकेट लिए। वे हेडिंग्ले में 53 के बाद 5 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट ने 1972 एशेज में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 366 रन बना लिए हैं। टीम ने पाकिस्तान के पहली पारी के 171 रन के जवाब में 195 रन की बढ़त हासिल कर ली। बारिश के कारण दूसरे दिन सिर्फ 57 ओवर का खेल हो सका। दूसरे दिन 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने 112/2 से आगे खेलना शुरू किया। जो रूट ने 66 और जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद डैन लॉरेंस ने 51 और हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए। ब्रूक और लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। ब्रूक फिर हेडिंग्ले में शतक से चूके हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। वे लगातार दूसरे हेडिंग्ले टेस्ट में शतक से चूक गए। पिछले साल भारत के खिलाफ भी उन्होंने 99 रन बनाए थे। इस बार अली उस्मान ने उन्हें बोल्ड किया। आखिरी आधे घंटे में 3 विकेट लेकर पूरा किया 5 विकेट हॉल अली उस्मान ने दिन के आखिरी सेशन में ब्रूक, गस एटकिंसन और ऑली रॉबिन्सन को आउट किया। रॉबिन्सन को बोल्ड कर उन्होंने अपना पहला टेस्ट 5 विकेट हॉल पूरा किया। पाकिस्तान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के अभी 2 विकेट बाकी हैं। वह 195 रन आगे है। तीसरे दिन पाकिस्तान की कोशिश इंग्लैंड को जल्दी आउट करने की होगी, ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा समय और मौका मिल सके। ——————————————————- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है:BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी; पहले सीरीज अनाउंस की थी

Next

जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन:नाडा पैनल ने मेथेंडिएनोन मिलने पर कार्रवाई की, दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme