Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

बैल से ₹31 लाख की कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक:बोला- 5 महीने से RC नहीं बनी, मोगा में कंपनी स्टाफ चारा ढोने को बोल रहा था

By देश | दैनिक भास्कर
August 22, 2026 3 Min Read
Comments Off on बैल से ₹31 लाख की कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक:बोला- 5 महीने से RC नहीं बनी, मोगा में कंपनी स्टाफ चारा ढोने को बोल रहा था
मोगा में 31 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की नई इनोवा कार सड़क पर बैल से खिंचती नजर आई। कार मालिक दविंदरपाल सिंह ने अपनी गाड़ी पर चारा लादा और बैल के सहारे उसे आईजीएम टोयोटा शोरूम के सामने से जीटी रोड होते हुए शहर तक ले गए। दविंदरपाल का कहना है कि पांच महीने पहले गाड़ी खरीदने के बावजूद अब तक RC नहीं बनी है। कई बार कंपनी और एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने इसी तरह विरोध जताया। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद कार एजेंसी ने 50 हजार रुपए ये कहकर और ले लिए कि कार कीमत बढ़ गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज अब ज्यादा लगेगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने कंपनी को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि जल्दी है तो तब तक इस पर चारा ढोना शुरू कर दो। 5 महीने पहले ₹31.30 लाख में बुक कराई थी इनोवा दविंदरपाल सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब पांच महीने पहले ₹31 लाख 30 हजार में इनोवा हाइक्रोस जेड एक्स बुक कराई थी। गाड़ी मिलने के 5 महीने बाद भी उसकी आरसी नहीं मिली। उन्होंने इसके लिए एजेंसी के कई चक्कर काटे। 54 हजार रुपए और जमा करवाए, फिर भी रजिस्ट्रेशन नहीं बाद में एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ने की बात कहकर उनसे करीब ₹54 हजार और जमा कराए। इसके बावजूद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। दविंदरपाल का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया। RTO में बिल और रिकॉर्ड की राशि अलग निकली दविंदरपाल के अनुसार, RC बनवाने के लिए चंडीगढ़ RTO कार्यालय से संपर्क किया तो वहां बिलिंग राशि और RTO रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि बिल में सुधार होने के बाद ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन संभव होगा। ग्राहक का आरोप है कि मोगा में बिलिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिल लुधियाना से बनाया जाता है और इसी वजह से समस्या बढ़ी। कर्मचारी बोला- ‘चारा ही ढो लो’, नाराज होकर चारा लादा दविंदरपाल का आरोप है कि जब एजेंसी से बात की गई तो वो तालमटोल ही करते रहे। कई दिनों से बस शोरूम के चक्कर कटवाते रहे। यही नहीं, एक कर्मचारी ने उनसे यहां तक कह दिया कि अब गाड़ी पर ‘चारा ही ढो लो’। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने शनिवार को अपनी नई इनोवा पर चारा लादा और बैल से खिंचवाते हुए शोरूम के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पांच महीने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने इसी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। अब देखिए कार के डोक्यूमेंट्स एजेंसी-कंपनी का पक्ष अभी सामने नहीं आया मामले में कार मालिक ने कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों पर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, एजेंसी या टोयोटा कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से मिलने 1000KM दूर लुधियाना आया बॉयफ्रेंड, शादी का बोलकर भगा ले गया, परिवार बोला-बेटी का रेप किया लुधियाना में रह रही 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने उसका बॉयफ्रेंड करीब 1000 किलोमीटर दूर से पहुंच गया। यहां उसने पहले नाबालिग को घर से बाहर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

खबर हटके- असली अजगर से सांप–सीढ़ी खेल रहे लोग:राजस्थान के टेलर को ₹974 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस; मधुमक्खियों के लिए बना होटल

Next

रंधावा का हाईकमान को मैसेज- चन्नी जैसा CM चाहिए:वह SC, मैं जट्ट सिख, आशू ब्राह्मण; हमारे पास एक्सपीरियंस+सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme