Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पचमढ़ी के जंगल में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:स्कूल फ्रेंड को जिप्सी से बांधा; बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को न बताने की धमकी दी

By देश | दैनिक भास्कर
August 24, 2026 2 Min Read
Comments Off on पचमढ़ी के जंगल में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:स्कूल फ्रेंड को जिप्सी से बांधा; बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को न बताने की धमकी दी
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा (17) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय जिप्सी चालक और होटल में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रेंड उससे मिलने पचमढ़ी आया था। बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। उस समय हरिओम के साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे। इसके बाद सभी हरिओम की जिप्सी से घूमने निकले। आरोपी उन्हें दक्षिण स्काउट गाइड के पास स्थित जंगल में ले गए। वहां दोनों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया। इसके बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डर से स्कूल जाना बंद किया घटना के बाद डरी हुई पीड़िता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची। तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) मोनिका सिंह पचमढ़ी पहुंचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया एसपी सांई कृष्णा एस थोटा का कहना है कि नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल इस घटना के बाद पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक स्थानीय जिप्सी चालक की संलिप्तता सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। पचमढ़ी आने वाले पर्यटक आमतौर पर स्थानीय जिप्सी चालकों और गाइडों के सहयोग से क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। ये खबर भी पढ़ें… युवती को अगवा कर गैंगरेप, झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

अमित शाह पर टिप्पणी से भड़की हिमाचल BJP:कांग्रेस नेता खेड़ा पर FIR की मांग; जम्वाल बोले- केंद्रीय मंत्री को बौना-भगोड़ा और तड़ीपार कहा

Next

सांसद गांधी बोले- मेरे टैक्स से मंदिर न बनाएं:श्री हजूर साहिब जैसी मुफ्तखोरी वाली यात्रा न कराएं; AAP ने पूछा- क्या ये पूरी कांग्रेस का स्टैंड

हाल की खबरें

  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत
  • फर्स्ट AC कोच में चूहे ने पूर्व अफसर को काटा:नाक से खून आने पर ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में मची चीख-पुकार; रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme