महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग:3 नवजातों की मौत, 39 बच्चे भर्ती थे; वेंटिलेटर में धमाके के बाद धुआं फैला
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी। उस समय NICU में 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। आग लगने के बाद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को NICU से बाहर निकाला। इस दौरान 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि 6 बच्चों को आगे के इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की तस्वीरें… यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…