Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे:अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा; हरसिमरत कौर ने रैली में इसके संकेत दिए थे

By देश | दैनिक भास्कर
August 24, 2026 2 Min Read
Comments Off on BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे:अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा; हरसिमरत कौर ने रैली में इसके संकेत दिए थे
पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं को भाजपा ने एक बार फिर खारिज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला में रैली के दौरान कहा कि पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा। संतोष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाना है और पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी कुछ दिन पहले रैली में इसके संकेत दिए थे। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा क्यों? पूनिया ने कहा था- अंतिम फैसला नेतृत्व का भाजपा ने 18 अगस्त को सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पंजाब में अकाली दल के साथ समझौते के रास्ते खुले हुए हैं, हालांकि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के कार्यकर्ता भी फिलहाल अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की चाहत में हैं, लेकिन राजनीति में कभी भी संभावनाओं के दरवाजे बंद नहीं होते। बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब दौरे के पहले दिन उन्होंने पटियाला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने बठिंडा में भी एक बैठक की। कल यानी मंगलवार को बीएल संतोष मोगा व लुधियाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। -------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी से दिल्ली में मिले सुखबीर बादल: पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 40 से 45 मिनट तक मुलाकात की। पीएम से मीटिंग से पहले सुखबीर बादल की हरियाणा CM नायब सैनी से भी मुलाकात हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

चिदंबरम ने वन नेशन वन इलेक्शन को असंवैधानिक बताया:समिति से बोले- मेरा जमीर इसके समर्थन की गवाही नहीं देता

Next

रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान:कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई

हाल की खबरें

  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत
  • फर्स्ट AC कोच में चूहे ने पूर्व अफसर को काटा:नाक से खून आने पर ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में मची चीख-पुकार; रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme