Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

फेडरर US ओपन में आज विदाई मैच खेलेंगे:2019 के बाद पहली बार फ्लशिंग मीडोज लौटेंगे, एग्जिबिशन मैच में रॉडिक-अगासी-मैकेनरो भी साथ होंगे

By poltix_INS_admin
August 25, 2026 3 Min Read
Comments Off on फेडरर US ओपन में आज विदाई मैच खेलेंगे:2019 के बाद पहली बार फ्लशिंग मीडोज लौटेंगे, एग्जिबिशन मैच में रॉडिक-अगासी-मैकेनरो भी साथ होंगे

20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर मंगलवार को US ओपन में वापसी करेंगे। वे न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में एक एग्जिबिशन मैच खेलेंगे। फेडरर ने 2019 में US ओपन का अपना आखिरी मैच खेला था, लेकिन इसके बाद टूर्नामेंट में नहीं लौटे। अब करीब 7 साल बाद वे एक बार फिर फ्लशिंग मीडोज में दर्शकों के सामने कोर्ट पर उतरेंगे। यह मैच उनके लिए US ओपन में फैंस को विदाई देने का मौका भी होगा। 2019 में क्वार्टर फाइनल में हारे थे, फिर US ओपन नहीं खेला फेडरर ने 2019 US ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव ने हराया था। उस समय माना जा रहा था कि फेडरर आगे भी न्यूयॉर्क के इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे 2020 US ओपन में नहीं खेले और 2021 में विंबलडन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम रहा। 2022 में उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था। 2004 से 2008 तक लगातार 5 US ओपन खिताब जीते फेडरर का US ओपन से खास रिश्ता रहा है। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। ओपन एरा में लगातार 5 US ओपन खिताब जीतने वाले वे इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं। रॉडिक के खिलाफ सिंगल्स, फिर अगासी-मैकेनरो के साथ डबल्स ‘एग्जिबिशन में फेडरर पहले एंडी रॉडिक के खिलाफ एक सेट का सिंगल्स मैच खेलेंगे। इसके बाद वे जॉन मैकेनरो के साथ डबल्स में उतरेंगे। सामने रॉडिक और आंद्रे अगासी की जोड़ी होगी। चारों खिलाड़ी US Open के पूर्व चैंपियन हैं। रॉडिक ने 2003, अगासी ने 1994 और 1999, जबकि मैकेनरो ने 1979, 1980, 1981 और 1984 में US ओपन खिताब जीता था। फेडरर बोले- दोबारा खेलने को लेकर नर्वस हूं फेडरर ने कहा कि लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरने को लेकर वे नर्वस हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 5 साल से एक पूरा सेट नहीं खेला है। उन्होंने कहा कि यह वापसी उनके लिए अनिश्चितता से भरी है, लेकिन न्यूयॉर्क लौटकर फैंस से मिलने की खुशी भी है। फेडरर ने कहा कि यह एग्जिबिशन उन्हें US ओपन के फैंस को धन्यवाद और अलविदा कहने का मौका देता है। प्रोफेशनल टेनिस में वापसी नहीं करेंगे फेडरर से जब पूछा गया कि क्या वे US Open के सिंगल्स ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड लेकर वापसी कर सकते हैं, तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके पास खेलने के लिए बहुत सी बाधाएं हैं और वे मुश्किल से एग्जिबिशन मैचों के लिए समय निकाल पाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका शरीर अब प्रोफेशनल टेनिस के लिए तैयार नहीं है। शनिवार को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे फेडरर को शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। US ओपन का मेंस और विमेंस सिंगल्स मेन ड्रॉ रविवार से शुरू होगा। इससे पहले फेडरर की एग्जिबिशन फैंस के लिए टूर्नामेंट का खास आकर्षण रहेगी। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टृूर फाइनल में पहुंचे:कीमर को 19-9 से हराया; अब कारुआना से खिताबी मुकाबला

Next

कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज:भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका ने 2 विकेट गंवाए

हाल की खबरें

  • कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज:भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका ने 2 विकेट गंवाए
  • फेडरर US ओपन में आज विदाई मैच खेलेंगे:2019 के बाद पहली बार फ्लशिंग मीडोज लौटेंगे, एग्जिबिशन मैच में रॉडिक-अगासी-मैकेनरो भी साथ होंगे
  • प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टृूर फाइनल में पहुंचे:कीमर को 19-9 से हराया; अब कारुआना से खिताबी मुकाबला
  • नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा
  • जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया:पंत का 95 मीटर का सिक्स, सोलर पैनल से टकराया; धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme