Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भास्कर अपडेट्स:दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त

By देश | दैनिक भास्कर
September 4, 2026 6 Min Read
Comments Off on भास्कर अपडेट्स:दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त
दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन ने देर रात इस बारे में जानकारी दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… अहमदाबाद-सूरत जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले; जांच जारी, वकीलों ने कोर्ट परिसर खाली करने से इनकार किया शनिवार को गुजरात की सूरत जिला अदालत और अहमदाबाद जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा जांच शुरू की। सूरत जिला अदालत को एक ईमेल मिला जिसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद, बम निरोधक दस्ते के कर्मचारी और पुलिस टीमें अदालत पहुंची और जांच की। हालांकि, वकीलों के संगठन ने अदालत को बार-बार बम की धमकी वाले ईमेल मिलने पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि धमकी के बावजूद परिसर को खाली नहीं कराया गया। शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस ने ST-SC सांसदों को बुलाया; 7 सितंबर को दिल्ली में बैठक कांग्रेस ने हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ मुद्दे पर अपने सभी SC/ST सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक 7 सितंबर को इंदिरा भवन में होगी। कांग्रेस के मुताबिक, बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। 29 अगस्त को दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। शिकायत में कहा गया है कि इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को भाजपा के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने इसी स्थान पर कथित ‘शुद्धीकरण’ किया था। लद्दाख में फिर आंदोलन की चेतावनी, 9 सितंबर को गृह मंत्रालय से बातचीत, वांगचुक बोले- मांगें नहीं मानीं तो पदयात्रा करेंगे लद्दाख में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने 9 सितंबर को गृह मंत्रालय के साथ होने वाली बातचीत से पहले आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। LAB ने कहा कि अगर बैठक में ठोस और सकारात्मक प्रगति नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। LAB और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) लद्दाख को विधानसभा का अधिकार देने, अनुच्छेद 371 के तहत सुरक्षा, पिछले साल 24 सितंबर की हिंसा के मामलों को वापस लेने, पीड़ितों को मुआवजा देने और जांच आयोग की रिपोर्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। LAB चेयरमैन त्सेरिंग दोरजे लाक्रुक ने कहा कि 80 मामलों में से अब तक सिर्फ 25 मामले वापस लिए गए हैं। उन्होंने केंद्र पर लद्दाख के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बताया कि 10 सितंबर से प्रस्तावित करगिल-लेह पदयात्रा को 9 सितंबर की बातचीत को देखते हुए फिलहाल टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत का नतीजा संतोषजनक नहीं रहा तो पदयात्रा फिर शुरू की जा सकती है। LAB चाहता है कि बैठक में प्रस्तावित लद्दाख विधानसभा की शक्तियों और अधिकारों का विस्तृत मसौदा रखा जाए। जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की पहचान हुई, कल सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर किया था जम्मू-कश्मीर में हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन अशदर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया कि आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यासिर पाकिस्तानी नागरिक था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान उसे ढेर किया था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा कि आतंकी कहीं भी छिपने की कोशिश करे, उसे ढूंढ निकाला जाएगा। ऑपरेशन से जुड़ी आगे की जानकारी और मारे गए आतंकी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। नासिक में आश्रम स्कूल की 7 साल की छात्रा की मौत, खाने-पानी की जांच कराई गई महाराष्ट्र के नासिक में विसापुर सरकारी आश्रम स्कूल की 7 साल की छात्रा कश्मीरा शंखे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले खाने और पानी की जांच कराई गई। सहायक कलेक्टर और कलवण की जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी कश्मीरा शंखे ने बताया कि स्कूल में खाना एक केंद्रीय रसोई से आता है, जहां से 17 स्कूलों में भोजन भेजा जाता है। जांच के दौरान किसी भी स्कूल के रिकॉर्ड में दूषित खाने का सबूत नहीं मिला। अधिकारी के मुताबिक, स्कूल के पानी और खाने के सैंपल भी जांचे गए। दोनों की रिपोर्ट संतोषजनक मिली है। शुरुआती जांच में छात्रा की मौत का कारण दूषित खाना या पानी सामने नहीं आया है। केरलम में खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 लोगों की मौत केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार रात एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपमंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। कार में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। स्थानीय लोगों, दमकलकर्मियों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। सभी शव त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस के अनुसार, कार तमिलनाडु नंबर की थी और गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली में लड़की से दोस्ती के विवाद में 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़ाए दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्कूल से घर लौट रहे 15 साल के 9वीं कक्षा के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात गुरुवार दोपहर हुई। तीन नाबालिगों ने छात्र और उसके दोस्तों को रोका था। विवाद स्कूल की एक लड़की से उसकी दोस्ती को लेकर हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। बेंगलुरु में कर्ज के लिए महिला का अपहरण, 4 दिन बंधक बनाकर पीटा बेंगलुरु में 30 साल की महिला ने चार लोगों पर अपहरण, मारपीट और चार दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने करीब दो साल पहले 1.50 लाख रुपए उधार लिए थे। किस्त नहीं चुकाने पर आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर 11 लाख रुपए मांगे और नाबालिग बेटे के साथ कुंबलगोडु ले गए। महिला का आरोप है कि उसे पीटा गया और निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। 31 अगस्त को पुलिस ने उसे घर से बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने नाजथ बेगम, रेशमा बानू, सुहेल और सैफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। उद्धव ठाकरे बोले- सत्ता के लिए BJP कुछ भी कर सकती है, SIR पर उठाए सवाल उद्धव ठाकरे ने BJP पर चुनाव जीतने के लिए गलत राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए BJP किसी भी हद तक जा सकती है। ठाकरे ने SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में SIR के बाद 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में MVA के अच्छे प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव से पहले 45 लाख नए मतदाता जुड़े। ठाकरे ने दावा किया कि अब 2 करोड़ नाम हटाए गए हैं और आगे 2 करोड़ और नाम जुड़ सकते हैं। रूस का कीव में SBU मुख्यालय पर ड्रोन हमला, 12 घायल रूस ने कीव में यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी SBU के मुख्यालय पर ड्रोन हमला किया। हमले में 12 लोग घायल हुए। यह हमला अमेरिकी अधिकारियों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की रूस-यूक्रेन यात्रा से पहले हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत के दौरान यूक्रेन हवाई हमले नहीं करेगा और रूस से भी ऐसा करने की अपील की। CBI ने 20 राज्यों में 89 जगह छापेमारी की, 3 आरोपी गिरफ्तार CBI ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के खिलाफ ऑपरेशन चक्र-VI के तहत 20 राज्यों में 89 जगह छापे मारे। तीन मामलों में ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट किया और करोड़ों रुपए ठगे। BITS पिलानी मामले में 7.67 करोड़, गुजरात में 19.24 करोड़ और कर्नाटक में 15.45 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। CBI ने हरियाणा के आकाश, कोलकाता के राजा कर्मकार और ज्योति रानी को गिरफ्तार किया। टीम ने बैंक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

जस्टिस भुइयां बोले- प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई बेहद दुखद:पुलिस का रवैया बदलना जरूरी; कस्टडी में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध

Next

खबर हटके- 11 साल से बाल खा रही थी लड़की:इंसानी शरीर में 9 महीने रही सुअर की किडनी; कॉकरोच के दूध पर रिसर्च, IG नोबेल मिला

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme