Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

केरल में लिव-इन पार्टनर ने महिला-बच्चे की हत्या की:शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर नदी में फेंके; आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

By देश | दैनिक भास्कर
September 8, 2026 2 Min Read
Comments Off on केरल में लिव-इन पार्टनर ने महिला-बच्चे की हत्या की:शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर नदी में फेंके; आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
केरल के पालक्कड़ में एक महिला और बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हत्या के बाद उसने दोनों के शवों के टुकड़े किए और उन्हें बोरियों में भरकर भवानी नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह कुछ समय से महिला और बच्चे के साथ लिव-इन में रह रहा था। हालांकि, महिला उसकी पत्नी नहीं थी और बच्चा भी उसका नहीं था। पुलिस ने साफ किया है कि तीनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं था। नदी किनारे 2 बोरियों में मिले थे शवों के टुकड़े पुलिस के अनुसार, महिला और बच्चे के शवों के टुकड़े रविवार को अगाली इलाके में चेराकडव के पास भवानी नदी में दो बोरियों के अंदर मिले थे। नदी का यह हिस्सा उस समय सूखा हुआ था। वहां मवेशी चराने वाले कुछ लोगों ने नदी के किनारे पड़ी दो बोरियां देखीं। बोरियों से तेज बदबू आ रही थी। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुडूर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बोरियों की जांच की। इनके अंदर महिला और बच्चे के शरीर के कटे हुए हिस्से मिले। शव काफी सड़ चुके थे, पहचान में मुश्किल पुलिस ने बताया कि शवों के टुकड़े काफी ज्यादा सड़ चुके थे। इस वजह से दोनों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शवों की स्थिति से यह भी पता चला कि उन्हें कुछ समय पहले वहां फेंका गया था। केरल पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई थी। इसी टीम ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया। अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर केरल लाया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियां भी काटीं, बॉडी कुत्तों को खिलाने वाला था असम के गुवाहाटी से एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब, वह बॉडी कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने जान दी:किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे; पूर्व IAS पत्नी बेटे के पास देहरादून गई थीं

Next

कल्याण में सब-इंजीनियर को पहनाया गड्ढों वाली तस्वीरों का शॉल:बदहाली पर शिवसेना UBT महिला पार्षदों का विरोध, बोलीं- सड़कें ठीक करवा दो, असली शॉल देंगे

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme