Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने जान दी:किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे; पूर्व IAS पत्नी बेटे के पास देहरादून गई थीं

By देश | दैनिक भास्कर
September 8, 2026 3 Min Read
Comments Off on नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने जान दी:किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे; पूर्व IAS पत्नी बेटे के पास देहरादून गई थीं
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा में सुसाइड कर लिया। उनकी उम्र 75 साल थी। पूर्व IAS पत्नी सुमंती मेहता ने रविवार दोपहर उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने सोसाइटी के गार्ड को फ्लैट पर भेजा। गार्ड अंदर पहुंचा तो उसे मेहता की लाश पंखे से लटकी मिली। राकेश मेहता सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहते थे। पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। घटना के लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। राकेश मेहता 1975 बैच के IAS अधिकारी थे। वे दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के करीबी थे। परिजनों ने सोमवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो राकेश मेहता के सुसाइड की जानकारी सामने आई। देहरादून के रहने वाले थे राकेश मेहता राकेश मेहता मूल रूप से देहरादून के रहने वाले थे। वह करीब पांच साल से नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में रह रहे थे। पत्नी सुमंती मेहता दिल्ली कैडर की IAS अधिकारी रही हैं। 2 बच्चे हैं। बेटा पीएचडी कर रहा है। शादीशुदा बेटी लंदन में रहती है। पत्नी देहरादून में थीं, फोन का जवाब नहीं मिलने पर हुई चिंता घटना के समय राकेश मेहता की पत्नी सुमंती मेहता देहरादून के वसंत विहार में अपने बेटे के पास गई हुई थीं। बताया गया कि पति के लगातार फोन नहीं उठाने पर उन्हें चिंता हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। मेहता ने प्रशासनिक सेवा के दौरान दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। वह दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त जैसे अहम पदों पर रह चुके थे। मेहता को कई बीमारियां थीं पुलिस को फ्लैट से अंग्रेजी में लिखा एक पन्ने के सुसाइड नोट मिला था। जिसमें राकेश मेहता ने साफ किया कि वह अपनी बीमारियों से तंग आ चुके थे। वह हाइपरटेंशन, बीपी, शुगर और हाथ-पैर कांपने (ट्रीमोर) की समस्या से पीड़ित थे। 2007 से 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे राकेश मेहता राकेश मेहता ने 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव का पद संभाला था। वह नवंबर 2010 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह रिटायर हो गए। उनका कार्यकाल तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय रहा। इसी दौरान दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां और आयोजन हुए। मेहता ने दिल्ली सरकार के अलावा नगर निगम में भी कई अहम पद संभाले। वह दिल्ली नगर निगम के आयुक्त भी रहे। तीन दशक से ज्यादा के प्रशासनिक करियर में उन्होंने परिवहन, बिजली और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई काम किए। पुलिस बोली- आत्महत्या का मामला पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को थाना फेज-2 को डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि करीब 75 साल के राकेश मेहता ने आत्महत्या कर ली है। राकेश मेहता, कुलवंत राम मेहता के बेटे थे। गौतमबुद्ध नगर के थाना फेज-2 क्षेत्र के सेंट्रल विहार-2 में रहते थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। ………………………………….. यह खबर भी पढ़िए राजभर बोले- अखिलेश अपनी टोपी का रंग नीला कर दें: कहा- P से पहली बार, D से दूसरी बार, A से अबकी बार, 2027 में भी हारेंगे गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'P से पागल' वाले बयान पर पलटवार किया। राजभर ने PDA का नया मतलब बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

गुजरात में 635 करोड़ रुपए का घोटाला:इनवेस्टमेंट के लिए बनाया गया एसडी पे ऐप, करीब 15 लाख लोगों से ठगी

Next

केरल में लिव-इन पार्टनर ने महिला-बच्चे की हत्या की:शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर नदी में फेंके; आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme