Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

दिल्ली गैंगरेप- आरोपियों ने घर फोन करने की धमकी दी:पीड़ित ने कहा- कर दो, FIR की जानकारी सामने आई; DU छात्राओं ने निकाला मार्च

By poltix_INS_admin
September 26, 2026 3 Min Read
0

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में FIR की जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स (HT) के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके पास पहुंचे, जब वह अपने दोस्त के साथ बैठी थी। आरोपियों ने उन्हें घर फोन करने की धमकी दी। पीड़ित ने उनसे कहा- मेरे परिवार को पता है कि मैं दोस्त के साथ बाहर आई हूं। आप लोग मेरी मां को फोन कर सकते हैं। FIR के मुताबिक, आरोपी पीड़ित को पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए। वहीं गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। घटना 21 सितंबर के शाम की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों ने शुक्रवार को गर्गी और कमला नेहरू कॉलेज के बाहर मार्च निकालकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद पार्क गई थी नाबालिग FIR के मुताबिक, पीड़ित की मां लोगों के घरों में खाना बनाती हैं। घटना के समय वह काम पर गई थीं। पीड़ित ने अपनी बड़ी बहन को 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर जाने की जानकारी दी थी। दोनों शाम करीब 5:45 बजे ऑटो से कालकाजी मंदिर पहुंचे और करीब 7 बजे तक वहां रहे। इसके बाद दोनों ने मेट्रो स्टेशन के पास से चिप्स और पानी खरीदा और आस्था कुंज पार्क पहुंचे। दोनों पार्क के गेट नंबर 7 से अंदर गए और एक बेंच पर बैठ गए। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित के दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारा और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन ले लिए गए और उसके दोस्त को पीड़ित से दूर ले गए। पिस्टल दिखाकर पीड़ित को झाड़ियों की ओर ले गए FIR के मुताबिक, दो आरोपी पीड़ित को झाड़ियों की तरफ ले गए। उसने उनसे कहा कि जो पूछना है, यहीं पूछें और उसकी मां से फोन पर बात कर लें। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीसरे साथी को बुलाया और पिस्टल निकालने को कहा। उसने अपनी पैंट की जेब से पिस्टल निकाली। पीड़ित के बयान के मुताबिक, दो आरोपियों ने चाकू निकाले और उसे पार्क की अंधेरी जगह पर ले गए। वहां एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद बाकी दो आरोपियों ने भी उसे पार्क में दूसरी जगह ले जाकर चाकू की नोक पर रेप किया। पीड़ित ने आरोपियों के निकनेम याद कर लिए FIR के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े और दोनों के मोबाइल फोन वापस कर दिए। उन्होंने दोनों को जल्दी वहां से जाने और किसी को घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्त को घटना बताई और उसने PCR को फोन किया। पीड़ित ने आरोपी आसिफ का नाम और बाकी दो आरोपियों के निकनेम याद रखे थे। उसने उनके कपड़ों का हुलिया भी बताया, जिससे पुलिस को उनकी पहचान में मदद मिली। तीनों आरोपी गिरफ्तार, POCSO के तहत केस मामले में आसिफ सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी दो आरोपी हेमंत और मुकेश हैं, जो श्रीनिवासपुरी के रहने वाले सगे भाई हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रेप, हमला, आपराधिक साजिश, आपराधिक धमकी और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ———————————- दिल्ली गैंगरेप के अन्य 2 आरोपी भी अरेस्ट:एक पहले पकड़ाया था; पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पार्क और आसपास के 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पीड़िता ने पुलिस और FSL टीम को घटना वाली जगहें दिखाईं, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली गैंगरेप- आरोपियों ने घर फोन करने की धमकी दी:पीड़ित ने कहा- कर दो, FIR की जानकारी सामने आई; DU छात्राओं ने निकाला मार्च

Next

कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पीएम बना देना चाहिए:पद्म भूषण उनके लिए छोटी चीज; बंगाल BJP अध्यक्ष ने कहा था- CEC सम्मान के हकदार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme