Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, लैंडिंग से पहले गो-अराउंड किया; सभी यात्री सुरक्षित

By देश | दैनिक भास्कर
September 27, 2026 2 Min Read
Comments Off on इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, लैंडिंग से पहले गो-अराउंड किया; सभी यात्री सुरक्षित
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। रविवार दोपहर गुवाहाटी से आ रहे प्लेन को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दिक्कत हुई थी। फ्लाइट ने जब पहली बार लैंडिंग की कोशिश की तो उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद उसने गो-अराउंड किया (यानी विमान ने वापस उड़ान भर ली)। इसके बाद दूसरी बार दोपहर 1:34 बजे प्लेन ने सुरक्षित लैंडिंग की। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फ्लाइट में कितने लोग सवार थे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं। DGCA ने जांच शुरू की हादसे के बाद इस प्लेन की उड़ान रोक दी गई है और उसकी तकनीकी जांच चल रही है। पूरी तरह ठीक पाए जाने के बाद ही इसे दोबारा उड़ाया जाएगा। इंडिगो ने कहा कि उन्होंने नियमों के मुताबिक सभी अफसरों को जानकारी दे दी है। कंपनी के लिए यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहले है। इस प्लेन को आगे कोयंबटूर भी जाना था। बेंगलुरु से कोयंबटूर जाने वाले यात्रियों के लिए तुरंत दूसरा प्लेन लगाया गया, ताकि किसी को परेशानी न हो। उड्डयन विभाग (DGCA) ने इंडिगो की इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सिर्फ 42 दिनों में इंडिगो फ्लाइट्स से जुड़ी 5 घटनाएं 22 सितंबर 2026: लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी (धुआं) के कारण वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 15 सितंबर 2026: अगरतला से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के कार्गो हिस्से में धुएं की चेतावनी मिलने पर उसे तुरंत लखनऊ डायवर्ट किया गया। 3 सितंबर 2026: दोहा से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत खराब होने (फूड पॉइजनिंग) के कारण मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 1 सितंबर 2026: गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का हवा में एक इंजन फेल होने के कारण उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद गोवा में वापस लैंडिंग हुई। 11 अगस्त 2026: कोलकाता से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का बायां इंजन काम करना बंद कर देने पर चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तकनीकी खराबी होने पर यात्रियों को सुविधाएं देती हैं एयरलाइंस अगर तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट में 2 से 4 घंटे की देरी होती है, तो एयरलाइन को यात्रियों को मुफ्त नाश्ता, खाना और पानी देना पड़ता है। यदि देरी रात भर के लिए हो जाए या 24 घंटे से ज्यादा खिंच जाए, तो यात्रियों के रुकने के लिए फ्री होटल और आने-जाने की गाड़ी की व्यवस्था करना भी कंपनी की जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा, एयरलाइन को हर आधे घंटे में फ्लाइट का सही अपडेट देना जरूरी है, और अगर आप चाहें तो अपनी यात्रा रद्द करके पूरे पैसे वापस ले सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं:पायलट के संदेह पर अलर्ट जारी, लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

करूर भगदड़ का एक साल- CM विजय ने श्रद्धांजलि दी:कहा- यह कभी न भरने वाला घाव; विजय की रैली में हुई थीं 41 मौतें

Next

कॉकरोच पार्टी को मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली:CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जुटना था, दीपके बोले- अब 2 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन होगा

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme