Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

करूर भगदड़ का एक साल- CM विजय ने श्रद्धांजलि दी:कहा- यह कभी न भरने वाला घाव; विजय की रैली में हुई थीं 41 मौतें

By देश | दैनिक भास्कर
September 27, 2026 2 Min Read
Comments Off on करूर भगदड़ का एक साल- CM विजय ने श्रद्धांजलि दी:कहा- यह कभी न भरने वाला घाव; विजय की रैली में हुई थीं 41 मौतें
TVK प्रमुख विजय ने रविवार को करूर भगदड़ के 41 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। यह श्रद्धांजलि घटना की पहली बरसी पर दी गई। 27 सितंबर 2025 को करूर जिले में विजय की राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मची थी। इसमें 41 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने इसे राज्य के लोगों के लिए न भर पाने वाला घाव बताया। करूर जिले में भी परिवारों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने 41 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। TVK ने करूर ओल्ड बस स्टैंड समेत कई जगहों पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए। विजय ने कहा- दर्द हमेशा रहेगा विजय ने लिखा, “पिछले साल इसी दिन एक ऐसी घटना हुई, जिसने मेरी जिंदगी, करूर के अपने लोगों की जिंदगी और पूरे तमिलनाडु के लोगों के दिलों पर न भर पाने वाला घाव छोड़ा।” उन्होंने आगे लिखा, “यह घटना अंतहीन दर्द और गहरी पीड़ा लेकर आई। हम करूर के अपने परिवार और तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के सदस्यों के साथ इस असहनीय दुख को सह रहे हैं।” विजय ने कहा, “हम सभी उन अपनों को खोने के दर्द से गुजर रहे हैं, जिन्हें हम दिल से चाहते थे। हम एक-दूसरे के लिए सहारा, समर्थन और सुरक्षा बने रहें।” उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “हमारे सभी दिवंगत अपने लोगों को दिल से नमन। वे हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे।” करूर में स्थानीय कार्यक्रम हुए करूर जिले में भगदड़ की पहली बरसी पर कई जगह कार्यक्रम हुए। मृतकों के परिवारों, TVK समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने इनमें हिस्सा लिया। TVK की ओर से आयोजित स्थानीय स्मृति कार्यक्रमों में फूल चढ़ाए गए। मृतकों की तस्वीरों पर भी श्रद्धांजलि दी गई। ये कार्यक्रम करूर ओल्ड बस स्टैंड समेत कई स्थानों के पास आयोजित किए गए। लोगों ने 41 मृतकों को याद किया। स्थायी स्मारक बनाने का ऐलान TVK ने इससे पहले करूर के वेलुचामीपुरम में स्थायी स्मारक बनाने की घोषणा की थी। यह स्मारक मृतकों की याद में बनाया जाएगा। पार्टी ने कहा था कि स्मारक लोगों को सुरक्षा की याद दिलाने का काम भी करेगा। ---------------- तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया:कहा था- पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे; पहले भी 3 फैसलों पर यू-टर्न तमिलनाडु सरकार ने पब्लिक लॉ एंड ऑर्डर विभाग को RTI से मिली छूट वापस ले ली। यह फैसला आदेश जारी होने के कुछ ही घंटों बाद लिया गया। सरकार ने पुलिस कार्रवाई, मानवाधिकार शिकायतों और राजनीतिक प्रदर्शनों से जुड़े रिकॉर्ड्स को RTI से बाहर करने का आदेश दिया था। यानी सरकार ऐसे मामलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने वाली थी। लेकिन इस पर सहयोगी दलों और पारदर्शिता के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

परिवार के विवादों में थोपा फैसला न्याय नहीं लगता:मध्यस्थता सबसे बेहतर; सुप्रीम कोर्ट जज बोले- वसुधैव कुटुंबकम भूल जाइए, अब परिवार एक रखना चुनौती बना

Next

इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, लैंडिंग से पहले गो-अराउंड किया; सभी यात्री सुरक्षित

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme