एशियन गेम्स- पिंकी बलहारा ने कुराश में मेडल पक्का किया:भारतीय टीम विमेंस 25 मीटर पिस्टल में पदक की रेस में, आज 24 गोल्ड दांव पर
आज एशियन गेम्स 2026 का 9वां दिन है। पिंकी बलहारा ने कुराश की महिला 78 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया है। शूटिंग के विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारतीय टीम पदक की रेस में है। मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत क्वालिफिकेशन इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को श्रीशंकर मुरली लॉन्ग जंप और गुलवीर सिंह 1500 मीटर के फाइनल में खेलेंगे। वहीं, बॉक्सिंग में प्रिया, कपिल पोखरिया और लवलीना बोरगोहेन के भी अहम मुकाबले होंगे। फिलहाल, भारत मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। उसके पास 37 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं।